हीरोइन के चक्कर में पत्नी को दिया धोखा! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने बना दिया अंधा, अब जेल में टॉयलेट साफ कर रहा राउडी स्टार

Last Updated:April 28, 2026, 17:35 IST
हम जिस राउडी स्टार की बात कर रहे हैं, वह फिलहाल जेल में हैं. उनका विवादों से पुराना नाता रहा है. एक्टर की पत्नी ने उन पर हीरोइन संग अफेयर और मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके चलते उन्हें जेल में सालों पहले कुछ वक्त बिताना पड़ा था. वे दूसरी हीरोइन के साथ अफेयर में इतने अंधे हो गए कि अच्छे-बुरे का फर्क भूल गए. आज राउडी स्टार एक संगीन आरोप के चलते जेल में रोटी तोड़ रहे हैं, वहां टॉयलेट साफ कर रहे हैं.
नई दिल्ली: एक्टर पर शादीशुदा रहते हुए एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा. वह आज उसी हीरोइन के चक्कर में जेल की हवा खा रहा है. वह करीब दो साल से जेल में बंद है. राऊडी एक्टर अब हवालात में टॉयलेट साफ करने को मजबूर है. अब उस पर जेल के साथियों को परेशान करने का आरोप लगा है. उन्हें जून 2024 में बेंगलुरु पुलिस ने मैसूरु से पकड़ा था. एक्टर की गिरफ्तारी रेणुकास्वामी नाम के फैन की हत्या के मामले में हुई थी. (फोटो साभार: AI से जेनरेटेड इमेज)
हम कन्नड़ एक्टर दर्शन की बात कर रहे हैं. पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने चित्रदुर्गा के रहने वाले फैन रेणुकास्वामी का अपहरण किया गया था. एक्टर पर आरोप है कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया और उनकी जान ले ली गई. एक्टर का शव बाद में बेंगलुरु के एक नाले में मिला था.
फैन रेणुकास्वामी को लेकर कहा गया कि उन्होंने एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को सोशल मीडिया पर गलत मैसेज भेजे थे. इसी बात से दर्शन और उनके साथी बुरी तरह भड़क गए थे, जिसके बाद संगीन जुर्म को अंजाम दिया. पवित्रा को दर्शन का काफी करीबी माना जाता है. दोनों ने 2024 में खुलेआम 10 साल के रिलेशनशिप का जश्न मनाया था.
Add as Preferred Source on Google
रेणुकास्वामी की पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि अगर कोई गलती थी, तो पुलिस को बताना चाहिए था. वह अब अपने पति की मौत के लिए इंसाफ की मांग कर रही हैं, जिनकी मौत के इल्जाम में एक्टर दर्शन जेल में बंद हैं.
पुलिस का दावा है कि दर्शन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना की साजिश रची थी. पीड़ित को एक प्राइवेट जगह पर रखकर घंटों टॉर्चर किया गया था. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज18 इंग्लिश’ की रिपोर्ट के अनुसार, सबूतों और बयानों के चलते दर्शन की मुश्किलें बढ़ती गईं.
दिसंबर 2024 में दर्शन को एक बार हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील पर इसे रद्द कर दिया. इसके बाद, एक्टर को फिर से जेल वापस जाना पड़ा. दर्शन के खिलाफ उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने 2011 में एक्ट्रेस निकिता ठुकराल संग अफेयर और मारपीट का आरोप लगाया था. उन्हें तब भी जेल की हवा खानी पड़ी थी.
अब रेणुकास्वामी मर्डर केस में जेल के अंदर से दर्शन के गलत बर्ताव को लेकर नई खबरें आ रही हैं. उन पर आरोप है कि वह अपने ही केस के साथी-आरोपियों को परेशान कर रहे हैं. केस में अन्य आरोपियों ने उन्हें दूसरी जेल भेजने की मांग की है.
जेल में दर्शन का रुटीन भी अब काफी बदल गया है. वह आम कैदियों की तरह लाइन में लगकर खाना लेते हैं और अपना काम खुद करते हैं. उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है.
जेल से बाहर दर्शन की फिल्म ‘बॉस’ को लेकर भी विवाद चल रहा है. दर्शन ने इस फिल्म की रिलीज का विरोध किया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उनकी जिंदगी पर बनी है. फिलहाल फिल्म की रिलीज रुक गई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 28, 2026, 17:35 IST



