सर्दियों में गाजर खाना ज्यादा फायदेमंद या मूली…कौन वजन घटाने में माहिर, कौन निकाले बलगम, जानें – Uttar Pradesh News

Last Updated:November 24, 2025, 05:05 IST
Health tips : सर्दियों में गाजर और मूली का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन इन्हें सही मात्रा और सही समय पर खाना जरूरी है. लोकल 18 ने इस बारे में रायबरेली की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बात की. डॉ. आकांक्षा बताती हैं कि वैसे तो दोनों का संतुलित सेवन शरीर को पोषण देकर बीमारियों से बचाता है, लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है.
सर्दियों के मौसम में बाजार में ताज़ी सब्जियों की भरमार होती है, जिनमें गाजर और मूली सबसे ज्यादा खाई जाती हैं. दोनों ही सब्जियां विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होती हैं और शरीर को गर्म रखने के साथ कई पोषक लाभ देती हैं. लेकिन इन्हें खाने के साथ कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं, क्योंकि गलत तरीके से सेवन करने पर नुकसान भी हो सकता है.

सर्दी के मौसम में गाजर का सेवन करने से हमारी आंखों को फायदा मिलता है क्योंकि गाजर में बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करता है और रतौंधी जैसी समस्याओं को कम करता है.

यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है. गाजर में मौजूद विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करते हैं. यह सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है.
Add as Preferred Source on Google

आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि यह दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि गाजर में पाए जाने वाले फाइबर और पोटैशियम दिल की धड़कन को नियंत्रित रखते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं.

गाजर सर्दियों में त्वचा को ग्लो देने, ड्राईनेस कम करने और स्किन को अंदर से पोषण देने में मदद करती है. इसलिए प्रतिदिन इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

मूली में फाइबर भरपूर होने के कारण यह कब्ज, गैस और बदहजमी को दूर करती है. कम कैलोरी और अधिक फाइबर होने के कारण मूली वजन कम करने वालों के लिए हेल्दी ऑप्शन है. मूली शरीर की गर्मी बढ़ाती है और शरीर के अंदर जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद करती है.

मूली लिवर को स्वस्थ रखती है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करती है. इसे सलाद के रूप में खाने के साथ इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिल सके.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 24, 2025, 05:05 IST
homelifestyle
सर्दियों में गाजर फायदेमंद या मूली…कौन वजन घटाने में माहिर, कौन निकाले बलगम?



