National

दुनिया का सबसे बड़ा, स्क्रैप से निर्माण…दीपावली पर फरीदाबाद में बना गिनीज रिकॉर्ड, दीपक की रोशनी ने बताई ‘वेस्ट की वेल्यू’

Last Updated:October 21, 2025, 07:39 IST

Faridabad Guinness Record: हरियाणा के फरीदाबाद में दिवाली पर गिनीज रिकॉर्ड बनाया गया. यहां पर लेबर चौक पर एक 15 फीट ऊंचा दीपक स्थापित हुआ, जिसे की गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दीपक की लौ जलाई और दिवाली पर लोगों को प्रेम और एकता का संदेश दिया.

ख़बरें फटाफट

15 फीट ऊंचाई, स्क्रैप से निर्माण! दीपावली पर फरीदाबाद में बना गिनीज रिकॉर्ड15 फीट ऊंचा यह विशाल दीपक लोहे के स्क्रैप से तैयार किया गया है.

अनिल राठी

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में दीपावली पर के अवसर पर इतिहास रच दिया है. यहां विश्व का सबसे बड़ा दीपक बनाया गया है, जो वेस्ट टू वेल्यू (कचरे से कृति) की थीम पर आधारित है. 15 फीट ऊंचा यह विशाल दीपक लोहे के स्क्रैप से तैयार किया गया है और इसे फरीदाबाद के सेक्टर-17 लेबर चौक पर स्थापित किया गया है. दीपक का प्रज्वलन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर ने संयुक्त रूप से किया. यह अनोखा दीपक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है, जिससे फरीदाबाद ने एक नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर अपना संदेश भेजकर पहल की सराहना की और कहा कि यह दीपक “आत्मनिर्भर भारत” के संदेश का प्रतीक है.

जानकारी के अनुसार, 15 फीट ऊँचे दीप को पुराने घी और तेल के टीनों से बनाया गया था. मंत्री विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन पर कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है.

दीपक का प्रज्वलन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर ने संयुक्त रूप से किया. दीपक का प्रज्वलन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर ने संयुक्त रूप से किया.

समाज में प्रेम भाईचारा और सकारात्मकता का संदेश

इस अवसर पर दीपोत्सव स्थल पर भजन सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और दीपदान के माध्यम से समाज में प्रेम भाईचारा और सकारात्मकता का संदेश दिया गया. फरीदाबाद के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल दीपावली का उत्सव है बल्कि अमृतकाल की भावना और नए भारत की आशा का भी प्रतीक है. विपुल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन के अवसर पर कहा कि यह आशादीप हमारे उस संकल्प का प्रतीक है जो हर फरीदाबादी के दिल में है कि फरीदाबाद को न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में उत्कृष्ट बनाना है, दीपावली का अर्थ सिर्फ घरों की रोशनी नहीं होता बल्कि समाज शहर और देश में नई ऊर्जा नई प्रेरणा और नए अवसरों का प्रकाश फैलाना होता है.
Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

Location :

Faridabad,Faridabad,Haryana

First Published :

October 21, 2025, 07:18 IST

homeharyana

15 फीट ऊंचाई, स्क्रैप से निर्माण! दीपावली पर फरीदाबाद में बना गिनीज रिकॉर्ड

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj