धौलपुर न्यूज: शरद महोत्सव मेले में बाउंसरों की गुंडागर्दी, दो युवकों को झूले से पटककर डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Last Updated:November 29, 2025, 10:57 IST
धौलपुर न्यूज: धौलपुर के शरद महोत्सव में देर रात बाउंसरों की दबंगई सामने आई, जहां मामूली बात पर झूले के पास खड़े दो युवकों को बेरहमी से पीटा गया. बाउंसरों ने लात-घूंसों और डंडों से हमला किया, जिससे एक युवक बेहोश हो गया, फिर भी पिटाई जारी रही. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और दो बाउंसरों को हिरासत में लिया. घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आयोजकों ने बाउंसरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
धौलपुर में बाउंसरों ने मेला घूमने आए दो युवकों की बेहरमी से कर दी पिटाई
धौलपुर. राजस्थान के धौलपुर स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के मेला ग्राउंड में चल रहे शरद महोत्सव में शुक्रवार देर रात बाउंसरों की दादागिरी सामने आई. छोटी सी बात पर झूले के पास खड़े दो युवकों को बाउंसरों ने पहले गाली-गलौज किया, फिर लात-घूंसों और डंडों से जमकर पिटाई कर दी. एक युवक इतना बुरी तरह घायल हुआ कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया, लेकिन बाउंसरों ने फिर भी डंडों से उसकी पिटाई जारी रखी. दूसरे युवक को झूले से नीचे पटक दिया. दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना रात करीब 10:30 बजे की है. मेला घूमने आए बसई डांग के रहने वाले दो युवक झूले पर चढ़ने को लेकर बाउंसरों से बात कर रहे थे। इसी बात पर बाउंसर भड़क गए. पहले उन्होंने युवकों को झूले से धक्का देकर नीचे गिराया, फिर 8-10 बाउंसरों ने एक साथ मिलकर दोनों पर टूट पड़े. जो बाउंसर आया आया, उसने डंडा या मुक्का चलाया. एक युवक के सिर और कमर पर गंभीर चोटें आईं. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाउंसर युवक को बेहोश होने के बाद भी उस पर डंडे बरसाते दिख रहे हैं.
पुलिस ने दो बाउंसर को हिरासत में लिया
मारपीट की सूचना मिलते ही सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों घायल युवकों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मौके से दो बाउंसरों को भी हिरासत में लिया. कुल चार लोगों दो युवक और दो बाउंसर को थाने लाया गया है. मेला आयोजक समिति के एक सदस्य ने बताया कि झूला चलाने वाली प्राइवेट कंपनी ने अपने बाउंसर लगाए थे. ये बाउंसर बाहर के बताए जा रहे हैं.
आयोजकों ने बाउंसर पर कार्रवाई की मांग की
आयोजकों ने कहा कि ऐसी घटना से मेले की छवि खराब हुई है और दोषी बाउंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.कोतवाली थानाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है. मारपीट करने वाले बाउंसरों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. सीओ सिटी ने कहा कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, फिर भी यह घटना हुई, इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी. मेले में हजारों की भीड़ जुट रही है. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और बाउंसरों की मनमानी पर सवाल उठ रहे हैं.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Location :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
November 29, 2025, 10:57 IST
homerajasthan
धौलपुर शरद महोत्सव में बाउंसरों की गुंडागर्दी, दो युवकों बेहरमी के कर दी पिटाई



