Rajasthan

एक बेटा ऐसा भी…! चांदी के कड़े के लिए मां-बाप को ही मार डाला, देखकर सहम गया पूरा गांव

Last Updated:November 10, 2025, 11:30 IST

Alwar News : अलवर के बड़ौदामेव में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक बेरहम बेटे ने चांदी के कड़े के लिए अपने माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया. बाद में शवों को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस आरोपी बेटे की तलाश में जुटी हुई है. लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस सभी एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है. एक बेटा ऐसा भी...! चांदी के कड़े के लिए मां-बाप को ही मार डालाडबल मर्डर की इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई.

नितिन शर्मा.

अलवर. अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना इलाके में दिल को दहला देने वाली वारदात में एक बेटे ने अपने वृद्ध माता-पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला. वजह थी मां के पैरों में पहना हुआ चांदी का कड़ा. बेटे ने उस कड़े को हथियाने के लिए दोनों को मौत के घाट उतार दिया. फिर चांदी का कड़ा लेकर फरार हो गया. दंपति के शव देखकर पूरा गांव सिहर उठा. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनको उनके परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में मृतक दंपति के बड़े बेटे ने छोटे भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है.

पुलिस के अनुसार यह वारदात बड़ौदामेव थाना इलाके के हादरहेड़ा गांव में शनिवार रात को हुई. हत्या का पता रविवार को सुबह चला. हत्या के शिकार हुए दंपति हरिराम जाटव (70) और शांतिदेवी (65) हादरहेड़ा गांव में रहते थे. शनिवार की रात को दोनों आराम से सोए थे. उसी दौरान दंपति के छोटे बेटे ओमप्रकाश उर्फ ओमी ने कुल्हाड़ी से अपने माता-पिता को काट डाला. बाद में मां के पैर में पहना हुआ चांदी का कड़ा लेकर फरार हो गया.

हालात देखते ही सन्न रह गए पड़ोसीरविवार को सुबह जब दंपति में से कोई बाहर नहीं निकला तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे. अंदर के हालात देखते ही वे सन्न रह गए. वहां हरिराम और उनकी पत्नी शांति देवी के खून से लथपथ शव पड़े हुए थे. घर में और कोई नहीं था. यह देखकर उन्होंने तत्काल दंपति के बड़े बेटे को मोहरपाल को दी. मोहरपाल अलवर में चिनाई का कार्य करता है और अपने परिवार सहित वहीं रहता है. इसके बाद ग्रामीणों ने बड़ौदामेव थाना पुलिस को सूचना दी.

बड़े भाई ने दी छोटे भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्टसूचना मिलते ही थानाधिकारी विजयपाल सिंह सहित डीएसपी कैलाश जिंदल मौके पर पहुंचे. उन्होंने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए. वारदात की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसन फैल गई. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बड़ौदा मेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया. मोहरपाल ने बड़ौदामेव पुलिस को अपनी माता-पिता की हत्या के संबंध में रिपोर्ट दी है.

आरोपी बेटा शराब पीने का आदी हैउसने बताया कि आरोपी भाई मां के एक पैर से चांदी का कड़ा भी लेकर फरार हो गया है. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की है। लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. आरोपी अविवाहित बताया जा रहा है. मोहरपाल और पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ओम प्रकाश आए दिन किसी न किसी बात को लेकर माता-पिता से झगड़ा करता रहता था. वह शराब पीने का आदी है. वह शराब पीकर आए दिन हंगामा भी करता था.

Sandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

November 10, 2025, 11:30 IST

homerajasthan

एक बेटा ऐसा भी…! चांदी के कड़े के लिए मां-बाप को ही मार डाला

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj