कहीं आप भी गेट के पीछे टांगते हैं कपड़े? यहीं छिपा है मच्छरों का राज, तुरंत बदलें ये 5 आदतें

Last Updated:April 17, 2026, 15:33 IST
अगर आपके कमरे में बार-बार मच्छर आ रहे हैं, तो सिर्फ कॉयल या स्प्रे इसका स्थायी समाधान नहीं है. असल समस्या आपके घर की कुछ छोटी-छोटी आदतों में छिपी होती है, जो मच्छरों को पनपने का मौका देती हैं. इन्हें पहचानकर आप आसानी से मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं.
कमरे के भीतर या आसपास जमा पानी मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण होता है. पाली में भीषण गर्मी के चलते लोग कूलर का उपयोग करते हैं, लेकिन कूलर में जमा पुराना पानी और गमलों की ट्रे में रुका पानी मच्छरों के अंडे देने के लिए सबसे अनुकूल जगह बन जाता है. इसलिए इन्हें समय-समय पर साफ करना बेहद जरूरी है.
अक्सर हम पसीने से तरबतर कपड़ों को कमरे में खूंटी पर टांग देते हैं या गीले कपड़ों को अंदर ही सुखाते हैं. पसीने की गंध और नमी मच्छरों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है. कमरे में टंगे ये गंदे कपड़े मच्छरों के लिए छिपने की एक बेहतरीन जगह बन जाते हैं, जहां से वे रात में निकलकर परेशान करते हैं.
मच्छर उजाले की बजाय अंधेरे और शांत कोनों में रहना पसंद करते हैं. कमरे में बेड के नीचे, भारी पर्दों के पीछे या फर्नीचर के बीच के छोटे-छोटे गैप में वे दिनभर छिपे रहते हैं. यदि इन जगहों की नियमित सफाई न की जाए, तो मच्छरदानी लगाने के बावजूद भी कमरे के अंदर मच्छर बने रह सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google
अगर आपके कमरे में रखा कूड़ादान (डस्टबिन) खुला है, तो यह मच्छरों के लिए निमंत्रण जैसा होता है. कचरे से निकलने वाली गंध मच्छरों को तेजी से अपनी ओर आकर्षित करती है. इसलिए घर के अंदर हमेशा ढक्कन वाले डस्टबिन का ही इस्तेमाल करें और यह सुनिश्चित करें कि कचरा रोजाना बाहर फेंका जाए.
<br />हम अक्सर ताजी हवा के लिए शाम के समय खिड़की और दरवाजे खुले छोड़ देते हैं, लेकिन पाली जैसे क्षेत्रों में इसी समय मच्छरों का झुंड सबसे ज्यादा सक्रिय होता है. बिना जाली वाली खिड़कियों को शाम के वक्त खुला रखना बड़ी गलती साबित हो सकता है, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरा कमरा मच्छरों से भर जाता है.
मच्छरों से बचने के लिए सिर्फ लोशन, स्प्रे या कॉयल ही काफी नहीं है. जब तक आप अपने आसपास का माहौल साफ नहीं रखेंगे, मच्छर बार-बार लौटते रहेंगे. इसलिए घर के कबाड़ को हटाएं, कोनों की नियमित सफाई करें और सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. याद रखें, आपकी थोड़ी सी सतर्कता आपको गंभीर बीमारियों से बचा सकती है.
First Published :
April 17, 2026, 15:32 IST



