Entertainment

Cannes 2026: ‘दया आ रही है तुम्हें किसी ने नोटिस नहीं किया’, ट्रोल की सुन, आलिया ने 1 लाइन में बंद कर दी बोलती

Last Updated:May 15, 2026, 08:45 IST

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने दूसरे सफर को शानदार अंदाज के साथ खत्म किया. लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. कुछ आलोचकों ने सवाल उठाया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर आलिया को वैसी पहचान नहीं मिली, जैसी उम्मीद थी. हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन अंदाज में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया.

नई दिल्ली. आलिया भट्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ अपनी फिल्मों ही नहीं, बल्कि अपने कॉन्फिडेंस और जवाब देने के अंदाज से भी लोगों का दिल जीतना जानती हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपनी दूसरी लगातार मौजूदगी दर्ज कराने वाली आलिया भट्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. जहां एक तरफ उनके फैशन और रेड कार्पेट लुक्स की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की. लेकिन आलिया ने बेहद शांत और स्मार्ट अंदाज में ट्रोल्स को जवाब देकर सबका ध्यान खींच लिया. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

आलिया भट्ट इस बार कान्स में लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर पहुंचीं. उन्होंने फिल्म फेस्टिवल के दौरान कई बड़े इंटरनेशनल सितारों के साथ मंच साझा किया. इस दौरान उनके साथ जेन फोंडा, हेइडी क्लम और कार्लोस सैन्ज जैसे नाम भी नजर आए. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

सिर्फ रेड कार्पेट ही नहीं, आलिया ने कान्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया. उन्होंने निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ भारत पवेलियन का उद्घाटन किया. इस दौरान उनका देसी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया. उन्होंने 5 अलग-अलग लुक्स पेश किए, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहे. लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

Add as Preferred Source on Google

जब आलिया ने कान्स में अपनी सफेद साड़ी वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, तो एक यूजर ने कमेंट किया – ‘दया आ रही है तुम्हें किसी ने नोटिस नहीं किया’. इस पर आलिया ने बेहद संजीदगी से जवाब दिया – ‘प्यार तो दया क्यों? तुमने तो मुझे नोटिस कर लिया’.

एक्ट्रेस के इस जवाब ने सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ की. इससे पहले भी कई सेलेब्स ने आलिया का समर्थन किया था. एक्टर अली गोनी और सिंगर राहुल वैद्य ने भी ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया था. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

कान्स पहुंचने के बाद आलिया को सबसे पहले प्रतिष्ठित होटल मार्टिनेज के बाहर स्पॉट किया गया. यहां उन्होंने बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट अंदाज में फैंस का ध्यान खींचा. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

इसके बाद रेड कार्पेट पर उनका पहला ऑफिशियल लुक सामने आया, जिसमें उन्होंने डिजाइनर तमारा राल्फ का कस्टम हाउट कॉउचर गाउन पहना था. ब्लश टोन वाले इस गाउन के साथ आलिया ने 168.27 कैरेट का पिंक कोरल नेकलेस पहना, जिसने उनके पूरे लुक को और खास बना दिया. इस लुक को स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने स्टाइल किया था. सोशल मीडिया पर आलिया का यह लुक काफी वायरल हुआ और कई फैशन एक्सपर्ट्स ने इसे कान्स 2026 के सबसे एलिगेंट लुक्स में शामिल किया. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

कान्स में भारत के उद्घाटन समारोह के दौरान आलिया ने एक आइवरी ड्रेप्ड गर्लवेअर बनाया था, जिसे डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने तैयार किया था. इस लुक में चंदेरी धोती स्कर्ट और सॉफ्ट स्कल्पटेड कॉर्सेट शामिल थे. आलिया ने अपने इस लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘बिल्कुल फिल्मी लग रहा है.’ फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

इसके बाद यश पाटिल के लैंडस्केप-प्रिंट बॉल गाउन में आलिया ने राजकुमारी वाला लुक पेश किया. उन्होंने इस दौरान ‘ए वुमन्स लाइफ’ फिल्म की प्रीमियर में शिरकत की. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

बरगंडी और आइवरी कलर के कस्टम तरुण तहिलियानी सेट में आलिया ने विक्टोरियन कोर्सेट्री और इंडियन ड्रेपिंग का खूबसूरत मिश्रण पेश किया. इस लुक को लेकर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने बताया कि यह इंडियन चिंट्ज़ टेक्सटाइल्स की विरासत को नए अंदाज में पेश करता है. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

जहां एक तरफ ट्रोल्स आलिया को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे. वहीं, कान्स लुक्स पर बॉलीवुड सितारों ने भी जमकर प्यार बरसाया. करण जौहर, ऋद्धिमा कपूर साहनी, नेहा धूपिया, दिया मिर्जा, सनी लियोन ने आलिया की तारीफ की. वहीं, करीना कपूर ने लिखा – ‘उफ्फ’ लिखते हुए कई इमोजी शेयर किए. अनिल कपूर ने पोस्ट पर दिल और आग के इमोजी के साथ कमेंट किया ‘फिनॉमिनल’. आलिया की मां सोनी राजदान ने रिया कपूर की तारीफ करते हुए लिखा – ‘शानदार, तुमने सबको पीछे छोड़ दिया’. फोटो साभार-@aliaabhatt/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj