इस लड़की की कपड़े पर कलाकारी देख आप हो जाएंगे मुरीद, बाजार में है जबरदस्त डिमांड, कमाई भी कर रही तगड़ी

Last Updated:March 01, 2025, 11:05 IST
Cloth Fabric Painting Work: बीकानेर की रहने वाली आर्टिस्ट संजना सुराणा कपड़े पर फैब्रिक पेंटिंग करती हैं. संजना साधारण कपड़े पर हाथों से फैब्रिक पेंटिंग करती है. वे इनको 150 से लेकर 2500 रुपए तक बेचती हैं. इनके …और पढ़ेंX

बीकानेर की संजना अपने हाथों से कपड़ों पर फैब्रिक पेंटिंग कर रही है.
हाइलाइट्स
संजना सुराणा बीकानेर में फैब्रिक पेंटिंग करती हैं.वे कपड़े 150 से 2500 रुपए तक बेचती हैं.रोजाना 20-25 महिलाएं उनके साथ काम करती हैं.
बीकानेर. राजस्थान का बीकानेर अपनी कला के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. ऐसे में बीकानेर की फैब्रिक पेंटिंग की अब डिमांड बढ़ने लगी है. जहां लोग मशीनों से पेंटिंग कर रहे हैं, वहीं बीकानेर की संजना अपने हाथों से कपड़ों पर फैब्रिक पेंटिंग कर रही है. इस फैब्रिक पेंटिंग की खासियत यह है कि साधारण कपड़ों पर कई अलग-अलग कलर कर नई डिजाइन तैयार की जाती है. यह साधारण कपड़ों में भी एक तरह से जान डाल देते हैं. ऐसे में यह युवती अच्छी खासी कमाई कर रही है.
1500 से 2500 तक में बेचती हैं कपड़े
आर्टिस्ट संजना सुराणा ने बताया कि यह फैब्रिक पेंटिंग है. एक साधारण कपड़े में फैब्रिक पेंटिंग की जाती है, तो इससे कपड़े पर जान आ जाती है. अब हम इन कलर को कपड़े पर कलर करके बाजार में बेचते हैं. यह फैब्रिक पेंटिंग हाथों से बनाई जाती है. यह फैब्रिक पेंटिंग अभी रोजाना 20 से 25 महिलाएं काम कर रही है. यह फैब्रिक पेंटिंग को राजस्थान के कई शहरों में जा चुका है. यह अब तक करीब 600 कपड़ों पर फैब्रिक पेंटिंग करके बेच चुके हैं. वे इनको 150 से लेकर 2500 रुपए तक बेचती हैं. अभी इनके पास 50 कपड़ों का ऑर्डर मिला हुआ है, जिसे वे पूरा करने में लगी हुई है.
सालों-साल नहीं जाती है कलर
संजना बताती हैं कि वे फैब्रिक पेंटिंग के लिए कलर सभी तरह के उपयोग में लिए जाते हैं. यह कलर फ्रूट और सब्जी से भी लिए जाते हैं. संजना ने बताया कि इसके अलावा कई कलर को मिक्स करके भी नया कलर बनाया जाता है और कपड़ों पर पेंटिंग की जाती है. मजे की बात है कि यह कलर कभी निकलते भी नहीं है. वे बताती हैं कि इस पेंटिंग से कपड़ों को धोने के बाद भी कई सालों तक कलर निकलते नहीं है. इन कपड़ों पर कलर करने पर कई चीजों को मिलाकर किया जाता है.
Location :
Bikaner,Rajasthan
First Published :
March 01, 2025, 11:05 IST
homerajasthan
कपड़े पर कमाल की कलाकारी करती है लड़की, सालों-साल नहीं होती खराब



