Rajasthan

इंजीनियरिंग कॉलेज में एआई-एनर्जी के 15 नए कौशल कोर्स शुरू

Last Updated:January 05, 2026, 20:17 IST

तेजी से बदलते तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनर्जी सेक्टर भविष्य के सबसे बड़े रोजगार क्षेत्र के रूप में उभर रहे हैं. सरहदी बाड़मेर में राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कौशल विकास के 15 नए कोर्स शुरू किए गए हैं जिनका फोकस AI और एनर्जी हब पर रखा गया है.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. बदलते तकनीकी दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनर्जी हब तेजी से उभरते क्षेत्र बन गए हैं. ऐसे में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में 15 नए कौशल विकास कोर्स शुरू किए गए हैं. ये कोर्स विशेष रूप से एआई और एनर्जी सेक्टर पर केंद्रित हैं.

तेजी से बदलते तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनर्जी सेक्टर भविष्य के सबसे बड़े रोजगार क्षेत्रों के रूप में उभर रहे हैं. सरहदी बाड़मेर स्थित राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय में कौशल विकास के 15 नए कोर्स प्रारंभ किए गए हैं, जिनका फोकस एआई और एनर्जी हब पर रखा गया है. इन कोर्सों का उद्देश्य युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित न रखते हुए उन्हें प्रैक्टिकल और इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स से लैस करना है.

बाड़मेर में पहली बार एआई एवं एनर्जी हब के लिए कोर्स

महाविद्यालय स्तर पर पहली बार एआई आधारित विशेष कोर्स शुरू किए गए हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा. वहीं एनर्जी हब के तहत रिन्यूएबल एनर्जी, सोलर एनर्जी, एनर्जी मैनेजमेंट और ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स शामिल किए गए हैं, जो भविष्य में रोजगार की अपार संभावनाएं रखते हैं.

एआई और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में मिल सकते हैं बेहतरीन अवसर

AI और एनर्जी जैसे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने से युवा स्टार्टअप्स, प्राइवेट सेक्टर और सरकारी परियोजनाओं में बेहतर अवसर हासिल कर सकेंगे। अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप रांकावत के अनुसार, इन कौशल विकास कोर्सों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि नियमित इंजीनियरिंग विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ ये कोर्स कर सकेंगे, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता और रोजगार क्षमता दोनों में वृद्धि होगी।

जानें प्रवेश प्रक्रिया एवं योग्यता

महाविद्यालय की ओर से प्रवेश एवं रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 06 जनवरी से शुरू होगी. रजिस्ट्रेशन फीस सहित फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है. 12वीं पास युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके बाद परिणाम एवं सीट अलॉटमेंट की घोषणा 07 फरवरी को की जाएगी. वहीं फिजिकल रिपोर्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया 09 से 10 फरवरी तक चलेगी. खाली सीटों के लिए डायरेक्ट एडमिशन स्पॉट राउंड 11 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा, जबकि कक्षाएं 11 फरवरी से प्रारंभ होंगी. सीट अलॉटमेंट मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

January 05, 2026, 20:17 IST

homerajasthan

बाड़मेर के इंजीनियरिंग कॉलेज में एआई-एनर्जी के 15 नए कौशल कोर्स शुरू

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj