Rajasthan

पेपर लीक के 10 मामलों के वांटेड सुरेश ढाका के पिता को मिला 20 करोड़ का बजरी का ठेका

Last Updated:July 10, 2026, 10:12 IST

Jaipur News : राजस्थान में पेपर लीक के मोस्ट वांटेड आरोपी सुरेश ढाका से जुड़ा बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है. खान विभाग ने आरोपी सुरेश ढाका के पिता को 20 करोड़ रुपये की बजरी का ठेका दे दिया. ठेका मिलने और उसकी तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दो महीने पहले उसमें खनन कार्य भी शुरू किया जा चुका है. पेपर लीक केस की जांच कर रही एसओजी को आशंका इसमें पेपर लीक से जुटाया गया पैसा तो नहीं लगा है. पेपर लीक माफिया सुरेश ढाका के पिता को मिला 20 करोड़ का बजरी का ठेकाZoomपेपर लीक माफिया सुरेश ढाका ने पेपर लीक की काली कमाई से बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया था.

जयपुर. राजस्थान में पेपर लीक के पांच लाख रुपये के ईनामी मोस्ट वांटेड सुरेश ढाका के पिता को सूबे के खान विभाग की ओर से बजरी का बीस करोड़ का सरकारी ठेका दिया गया है. सुरेश ढाका राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर और सीनियर टीचर भर्ती समेत 10 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में आरोपी है. सुरेश ढाका के खिलाफ महज एक सप्ताह पहले ही लुक आउट नोटिस जारी किया गया है. राजस्थान में पेपर लीक केस की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी की लीडिंग एजेंसी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को आशंका है कि कहीं इसमें पेपर लीक कर ऐंठे गए रुपये तो नहीं लगे हैं. एसओजी की टीम ने खनन ठेके पर छापामारी की है.

जानकारी के अनुसार बजरी का यह खनन ठेका ब्यावर के रायपुर स्थित गिरी नंदा बांध के पास है. राजस्थान के खान निदेशालय ने फरवरी 2024 में ब्यावर के रायपुर स्थित गिरी नंदा बांध के पास खनन आवंटन के लिए ई ऑक्सन नोट जारी किया था. जुलाई 2024 में 40 लाख रुपये की आरक्षित दर पर ई-टेंडर आमंत्रित किया गया. इसमें सुरेश ढाका के पिता मांगीलाल ढाका की कंपनी ढाका कंस्ट्रक्शन ने सबसे अधिक 20.5 करोड़ की बोली लगाई थी.

दस गांवों के विरोध को कर दिया गया दरकिनारहालांकि इस खनन का स्थानीय स्तर पर करीब 10 गांवों के ग्रामीण विरोध कर रहे थे. लेकिन खान विभाग ने दस गांवों के विरोध को दरकिनार कर दिसंबर 2025 में पांच साल के लिए खनन पट्टा ढाका के पिता की फर्म को जारी कर दिया. खनन लीज का पता चलते ही गांवों के लोग विरोध में उतर आए. दो महीने पहले ही ब्यावर में वहां खनन शुरू कर दिया और बजरी का बड़ा स्टॉक कर लिया गया है.

एसओजी ने की छापामारीएसओजी को आशंका है कि यह बजरी लीज पेपर लीक के जरिये की गई काली कमाई के पैसों से ली गई है. लिहाजा उसने इसकी गहराई से जांच शुरू कर दी है. गुरुवार को एसओजी की टीम ने खनन ठेके पर छापामारी की. इससे पहले ढाका के घर पर छापा मारा. एसओजी अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि खनन में ढाका परिवार के साथ और कौन कौन लोग शामिल हैं?

सरकार ने ढाका के कोचिंग सेंटर पर बुलडोजर चला दिया था
सुरेश ढाका का नाम पहली बार 2023 में सैंकेड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में सामने आया था. उसके बाद पुलिस ने जब मामले की परतें खोली तो उसकी आंखें फटी रह गई. ढाका ने पेपर लीक की काली कमाई से बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया था. ढाका एक या दो भर्ती परीक्षाओं के नहीं बल्कि राजस्थान एसआई और जेईएन भर्ती समेत पेपर लीक के करीब 10 मामलों में लिप्त पाया गया. उसके बाद पुलिस ने जयपुर में ढाका के कोचिंग सेंटर पर बुलडोजर चला दिया था. उसके बाद वह फरार हो गया. काफी तलाश के बाद भी जब ढाका नहीं मिला तो उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया.About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj