Rajasthan

राजस्थान में पंचायत चुनाव पर आर-पार, जानें कांग्रेस का भजनलाल सरकार के खिलाफ मेगा प्लान, जिला मुख्यालयों से भरेगी हुंकार

Last Updated:December 10, 2025, 11:26 IST

Rajasthan Politics : राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस में टकराव बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस ने अब इस मसले पर सूबे की भजनलाल सरकार को घेरने के लिए मेगा प्लान बनाया है. इसके लिए वह जल्द ही सभी जिला मुख्यालयों से हुंकार भरने की तैयारी की जा रही है.राजस्थान पंचायत चुनाव :मच रहा तगड़ा घमासान, जानें कांग्रेस का मेगा प्लानकांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी को ग्रामीण इलाकों में अपनी हार की आशंका है.

जयपुर. राजस्थान में पंचायत चुनाव के मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब आक्रामक मूड में आ गई है. कांग्रेस ने इस मसले को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है. कांग्रेस का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था का सरासर उल्लंघन है. इससे प्रदेश का विकास ठप हो जाएगा. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस अब प्रत्येक जिला और गांव स्तर तक व्यापक अभियान चलाएगी. राजीव गांधी पंचायती राज संगठन इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व करेगा. पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस काफी समय से बीजेपी पर हमलावर हो रखी है.

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीबी यादव का आरोप है कि पंचायत चुनाव रोकने के फैसले के कारण प्रदेश में करीब चार हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य अटक गए हैं. आने वाले महीनों में ग्राम स्तर पर होने वाले कई विकास कार्यों की धनराशि भी अटकने की आशंका है. संगठन का आरोप है कि भाजपा सरकार की ओर से पंचायतों का पुनर्गठन और नई पंचायतें बनाने की प्रक्रिया राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है. यह संवैधानिक व्यवस्था के विपरीत है.

कांग्रेस प्रदेशभर में पदयात्रा शुरू करेगीसंगठन का तर्क है कि पंचायतों का पुनर्गठन नई जनगणना के बाद होना चाहिए था. लेकिन सरकार इसे जल्दबाजी में राजनीतिक लाभ के लिए लागू करना चाहती है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की हाल ही में जयपुर स्थित इंदिरा गांधी भवन में बड़ी राज्य स्तरीय बैठक हुई. इसमें जिला स्तर पर विरोध कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई. संगठन की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि जिलों में विरोध प्रदर्शनों के बाद कांग्रेस प्रदेशभर में पदयात्रा शुरू करेगी.

जयपुर में होगा विरोध पदयात्रा का समापनयह पदयात्रा गांव-गांव जाकर पंचायत चुनाव रोके जाने के विरोध में जनसमर्थन जुटाएगी. यह राज्यव्यापी पदयात्रा विभिन्न जिलों और पंचायतों से होते हुए 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस पर जयपुर में एक बड़े कार्यक्रम के साथ समाप्त होगी. पार्टी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन पंचायतों की स्वायत्तता, लोकतांत्रिक अधिकारों और ग्रामीण विकास की सुरक्षा के लिए शुरू किया जा रहा है ताकि सरकार चुनावों को जल्द से जल्द बहाल करे.

कांग्रेस का आरोप-बीजेपी को हार का डर हैउल्लेखनीय है कि पंचायत चुनावों को लेकर राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भजनलाल सरकार पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. उनका आरोप है कि बीजेपी को ग्रामीण इलाकों में अपनी हार साफ नजर आ रही है. इसी डर के कारण वह चुनाव नहीं करवाना चाहती है. अंता उपचुनाव में हार के बाद तो बीजेपी और डर गई है. वहीं भजनलाल सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का कहना है कि कांग्रेस के विरोध और मंशा में ही बड़ा खोट है. कांग्रेस चाहती है कि ओबीसी आरक्षण का मसला हल होने से पहले पंचायत चुनाव हो जाए. वह ओबीसी का हक खाना चाहती है. बहरहाल पंचायत चुनावों को लेकर चल रही रार अब दिन प्रतिदिन और ज्यादा आक्रामक होती जा रही है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 10, 2025, 11:26 IST

homerajasthan

राजस्थान पंचायत चुनाव :मच रहा तगड़ा घमासान, जानें कांग्रेस का मेगा प्लान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj