Rajasthan

Jaipur Airport News | DRI Seizes 22 Crore Cocaine

Last Updated:May 06, 2026, 12:13 IST

Jaipur News: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर DRI ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आई एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला के पास से 4 किलो 556 ग्राम कोकीन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 22 करोड़ रुपये से ज्यादा है. विभाग अब इस तस्करी के पीछे जुड़े बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच कर रहा है ताकि मुख्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

ख़बरें फटाफट

जयपुर एयरपोर्ट: DRI ने पकड़ी 22 करोड़ की कोकीन, महिला गिरफ्तारZoomजयपुर एयरपोर्ट पर कोकीन जब्त

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है. मंगलवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आई एक विदेशी महिला को भारी मात्रा में कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई एक पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की कमर तोड़ दी है.

DRI जयपुर की टीम ने संदेह होने पर बैंकॉक से आई महिला यात्री को रोका और उसके सामान की सघन तलाशी ली. तलाशी के दौरान महिला के पास से कुल 4 किलो 556 ग्राम शुद्ध कोकीन बरामद हुई. DRI अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई इस कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 22 करोड़ रुपये से भी अधिक आंकी जा रही है. महिला मंगलवार को ही बैंकॉक से जयपुर पहुंची थी, जिसे एयरपोर्ट पर ही दबोच लिया गया.

तस्करी का अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन और जांचमहिला इतनी बड़ी खेप लेकर जयपुर किसके पास जा रही थी, इसकी जांच अब तेज कर दी गई है. जयपुर एयरपोर्ट का उपयोग तस्करी के लिए ट्रांजिट पॉइंट के रूप में किया जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है. पूछताछ के दौरान महिला से उसके स्थानीय संपर्कों और इस नेटवर्क के मुख्य सरगना के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सख्त निगरानीजयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाल के दिनों में तस्करी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है. DRI की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि एजेंसियां अब हाई-टेक तकनीकों और सटीक इनपुट के जरिए तस्करों के हर मंसूबे को नाकाम करने के लिए तैयार हैं. गिरफ्तार महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj