glowing skin tips | natural glowing skin | morning skincare routine | glowing skin home remedies | face glow in 10 minutes | natural beauty tips | skin glow without makeup

Last Updated:December 25, 2025, 15:03 IST
Glowing Skin Tips: अगर आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं, तो सुबह के 10 मिनट आपकी स्किन के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. सही मॉर्निंग रूटीन, हल्की एक्सरसाइज, गुनगुना पानी, चेहरे की मसाज और नेचुरल रेमेडीज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे त्वचा को अंदर से पोषण मिलता है और चेहरा हेल्दी व फ्रेश नजर आता है. नियमित रूप से अपनाने पर स्किन नेचुरली चमकने लगती है.
हर कोई चाहता है जैसे आप भी कि आपकी स्किन इंस्टैंटली ग्लोइंग बन जाए तो सुबह उठकर सबसे पहले अपने चेहरे को गर्म पानी से धोएं. जब आप गर्म पानी से अपने चेहरे को धोते हैं तो स्किन में मौजूद पोर्स खुल जाते हैं और सारी गंदगी और धूल-मिट्टी बाहर निकल आती है. चेहरे को धो लेने के बाद एक सॉफ्ट टॉवल से उसे अच्छी तरह से पोंछ लें. इसे करने में आपको दो से तीन मिनट का समय लगेगा लेकिन आपकी स्किन पूरे दिन सबसे ज्यादा फ्रेश नजर आने वाली है.

गुलाब का जल एक तरह से किसी अमृत से कम नही है. चाहे फिर वह आंखो में डालने से लेकर स्क्रिन पर इस्तेमाल करने तक क्यो न हो. गुलाब जल के इस्तेमाल से आपको स्किन को ठंडक मिलती है और साथ ही पोर्स टाइट भी होते हैं.अपने चेहरे को अच्छे से धोकर सुखा लेने के बाद इसपर गुलाब जल का इस्तेमाल करना है. अगर आप अपनी स्किन को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो भी आपको गुलाब जल का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहिए. रेगुलर बेसिस पर इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लोइंग और निखरी हुई बनती है.जिससे आपकी स्क्रिन संबंधी समस्या दूर हो जाएगी.

एक अच्छा मॉइस्चराइजर बेहद जरूरी: मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अच्छा रहता है मगर इसके सही इस्तेमाल की बहुत जरूरत है. ग्लोइंग स्किन होगी मगर एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें. मॉइस्चराइजर आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और इसे ड्राई होने से भी बचाता है.
Add as Preferred Source on Google

आपकी स्किन ऑइली हो या फिर ड्राई आपको अपने चेहरे पर एक लाइट और जल्दी एब्जॉर्ब होने वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.. जब आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते है तो आपकी स्किन मिनटों में फ्रेश और ग्लोइंग लगने लगती है.तो इसको जरूर इस्तेमाल करे.

केवल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही काफी नही बल्कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बेहद जरूरी है. जब आप पानी पीना शुरू करते हैं तो आपकी स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहती है और साथ ही एक अलग सी फ्रेशनेस भी महसूस होती है. इसके साथ ही आपके पास समय काफी कम है और आप सिर्फ एक से दो मिनट में ही अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती है तो लाइट हाइलाइटर का इस्तेमाल आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. आप अगर चाहें तो नींबू या फिर आल्मंड ऑइल की कुछ बूंदें अपने हाथों में लेकर इससे अपने चेहरे की मसाज कर सकती हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 25, 2025, 15:03 IST
homelifestyle
महंगे प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा! सुबह के 10 मिनट में कैसे पाएं कांच जैसा ग्लो?



