अजमेर में बड़ी साजिश? बम होने की सूचना से मचा हड़कंप! दरगाह में एंट्री बंद, कलेक्ट्रेट खाली

Last Updated:December 04, 2025, 16:28 IST
Ajmer News : अजमेर कलेक्ट्रेट और अजमेर शरीफ दरगाह में एक साथ बम होने की ईमेल सूचना से हड़कंप मच गया. प्रशासन ने तुरंत दोनों जगह खाली करवाकर सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया. बीडीएस, डॉग स्क्वाड और भारी पुलिस बल ने पूरी तरह सर्च ऑपरेशन शुरू किया. ईमेल अनवेरिफाइड आईडी से आया था और साइबर टीम इसकी ट्रेसिंग में जुटी है.
ख़बरें फटाफट

अजमेर. अजमेर में दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब जिला कलेक्ट्रेट और अजमेर शरीफ दरगाह दोनों जगह एक साथ बम होने की ईमेल सूचना मिली. मेल एक अनवेरिफाइड अकाउंट से आया था, लेकिन लोकेशन की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया. कलेक्ट्रेट परिसर खाली करवाया गया, वहीं दरगाह में जायरीन को प्रवेश नहीं दिया गया. कुछ ही मिनटों में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, कई थानों के अधिकारी और भारी पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच गया. 17 दिसंबर को दरगाह में उर्स का झंडा चढ़ना है, ऐसे में पहले से बढ़ी सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी गई.
दरगाह परिसर को खाली कराकर बीडीएस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. बड़ी संख्या में लोगों को बाहर रोक दिया गया और कड़ी नाकेबंदी के बीच दरगाह का हर कोना जांचा जा रहा है. कलेक्ट्रेट और दरगाह दोनों जगह समानांतर रूप से सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके.
एसपी ने हालात का लिया जायजा, चेतावनी और सतर्कता
अजमेर की पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा मौके पर पहुंचीं और पूरे हालात का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि मेल एक अनवेरिफाइड ईमेल आईडी से आया है. इसमें सीधे धमकी जैसा कुछ नहीं लिखा, लेकिन इतना जरूर कहा गया है कि यहां कुछ किया जा सकता है. इसलिए एहतियात के तौर पर पूरा सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो किया जा रहा है. पुलिस टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं और अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.
सभी पहलुओं की हो रही जांच
एसपी राणा ने यह भी बताया कि जयपुर कलेक्ट्रेट को भी पिछले दिन ऐसा ही मेल मिला था, जहां एजेंसियों ने पूरी सतर्कता के साथ ड्रिल और चेकिंग की थी. उन्होंने कहा कि यह ड्रिल भी हो सकती है, शरारत भी, या फिर कोई वास्तविक खतरा भी. इसलिए ईमेल किसका है, कहां से भेजा गया है और इसका उद्देश्य क्या है, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
बढ़ी सुरक्षा, साइबर टीम जांच में जुटीउन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सिस्टम तुरंत एक्टिवेट हो गया था. सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं.फिलहाल दरगाह और कलेक्ट्रेट दोनों जगह सुरक्षा अभूतपूर्व स्तर पर बढ़ा दी गई है. साइबर टीम भी मेल की ट्रेसिंग में लग गई है. पुलिस का कहना है कि ईमेल भेजने वाले की पहचान जल्द सामने आ जाएगी और पूरा मामला गंभीरता से जांच के दायरे में है.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
December 04, 2025, 16:26 IST
homerajasthan
अजमेर में बड़ी साजिश? बम होने की सूचना से मचा हड़कंप! दरगाह में एंट्री बंद



