Vijay arrives to meet Governor: खुला ‘महल’ का दरवाजा, चमचमाती कार में बैठ ‘तमिलनाडु का राजा’ बनने की दावेदारी ठोंकने निकल पड़े विजय

होमताजा खबरदेश
चमचमाती कार में बैठ ‘तमिलनाडु का राजा’ बनने की दावेदारी ठोंकने निकल पड़े विजय
Last Updated:May 06, 2026, 14:27 IST
Vijay arrives to meet Governor: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतने के बाद तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है. इसके लिए विजय बुधवार दोपहर राज्यपाल से मिलने के लिए जाते हुए दिखे. पार्टी प्रमुख थलापति विजय राज्यपाल से मिलने पहुंचे, जिससे उनकी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. हालांकि, सरकार को लेकर आधिकारिक समर्थन सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम) और इंडियन मुस्लिम लीग के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा करीब 118 तक पहुंचता दिख रहा है. एडीएमके के साथ भी बातचीत की चर्चा है. वहीं, कांग्रेस ने समर्थन के बदले शर्त रखी है कि टीवीके किसी भी सांप्रदायिक दल से गठबंधन नहीं करेगी.
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंचे थलापति विजय.
चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतने वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे टीवीके प्रमुख थलापति विजय अपनी शाही कार में बैठकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने के लिए निकले. थलापति के घर का बड़ा दरवाजा जैसे ही खुला और उसमें से चमचमाती कार में बैठकर थलापति विजय बाहर निकले,जिसे देखकर ऐसा ही लग रहा था मानो तमिनाडु के होने वाले नये मुख्यमंत्री अपनी दावेदारी ठोंकने के लिए चल पड़े हैं.
हालांकि अभी तक टीवीके की तरफ से आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि उनकी सरकार को किन-किन दलों को समर्थन होगा. माना जा रहा है कि कांग्रेस 5, सीपीआई 2, सीपीआई (एम) 2 और इंडियन मुस्लिम लीग 2 ने समर्थन के लिए हामी भर दी है. इन दलों के समर्थन से विजय के बहुमत के नंबर 118 के पास पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं. चर्चा यह भी है कि 47 सीट जीतने वाली एडीएमके के साथ भी बातचीत चल रही है. सबको गठबंधन को लेकर टीवीके के ऑफिशियल बयान का इंतजार है.
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: TVK Chief Vijay leaves from his residence.
TVK Chief Vijay is meeting Tamil Nadu Governor Rajendra Vishwanath Arlekar today.



