Sports

Ishan Kishan Stumping: तेज गेंदबाज की गेंद पर ईशान किशन की बिजली जैसी स्टंपिंग, बॉल हाथ से छूटी फिर भी नहीं बच पाया बल्लेबाज

होमखेलक्रिकेट

पेसर की गेंद पर ईशान की बिजली जैसी स्टंपिंग, बॉल छूटी फिर भी नहीं बचा बल्लेबाज

Last Updated:August 24, 2026, 17:33 IST

ishan kishan stumping video: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की कप्तानी संभाले रहे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक जबरदस्त स्टंपिंग से गर्दा उड़ा दिया. पहले प्रयास में गेंद हाथ में आने के बाद छूट गई थी, बावजूद इसके ईशान ने बल्लेबाजों को क्रीज पर पैर लाने का मौका नहीं दिया और पलक झपकते गिल्लियां बिखेर दीं. ईशान की इस शानदार स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.पेसर की गेंद पर ईशान की बिजली जैसी स्टंपिंग, बॉल छूटी फिर भी नहीं बचा बल्लेबाजZoomईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में की जबरदस्त स्टंपिंग.

नई दिल्ली. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस समय दलीप ट्रॉफी 2026 खेल रहे हैं, जिसमें उन्हें ईस्ट जोन का कप्तान बनाया गया है. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल की पहली पारी में भले ही उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन ईशान ने एक लाजवाब स्टंपिंग से धमाल मचा दिया. ईशान किशन ने विकेट के पीछे अपनी गजब की फुर्ती दिखाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दिलचस्प यह था कि तेज गेंदबाज की गेंद पर ईशान ने यह जबरदस्त स्टंपिंग की. कुछ फैंस को उनकी स्टंपिंग को महेंद्र सिंह धोनी जैसा बता रहे हैं.

दरअसल, नॉर्थ ईस्ट जोन के बल्लेबाज आशीष थापा को स्टंप करने के दौरान ईशान से पहली कोशिश में गेंद छूट गई, लेकिन उन्होंने अगले ही पल गेंद को दोबारा पकड़ा और गिल्लियां बिखेर दीं. थापा क्रीज से बाहर थे और ईशान की इस तेजी के आगे उनके पास बचने का कोई मौका नहीं था. थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद आउट करार दिया.

गेंद हाथ से छूटी, फिर भी नहीं बच पाया बल्लेबाजनॉर्थ ईस्ट जोन की पारी के 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर यह वाकया हुआ. पेसर अभिजीत सरकार ने लेग साइड की ओर फुल गेंद डाली. आशीष थापा गेंद को लेग साइड में खेलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी. ईशान किशन उस समय स्टंप्स के काफी करीब खड़े थे. उन्होंने गेंद पकड़कर स्टंपिंग करने की कोशिश की, लेकिन पहली बार में गेंद उनके दस्तानों से छूट गई. हालांकि, थापा भी शॉट खेलते हुए अपना संतुलन खो बैठे थे और उनका पैर क्रीज से बाहर था. किशन ने तुरंत गेंद को दूसरी कोशिश में पकड़ा और बिना कोई समय गंवाए गिल्लियां उड़ा दीं. थर्ड अंपायर ने रिप्ले की जांच के बाद थापा को आउट दे दिया.

Smart & Nonchalant 👌

Ishan Kishan pulls off a superb stumping 🧤

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj