सादगी और मन मोहने वाली धुन, हीरो-हीरोइन ने बारिश में किया रोमांस, क्या आपको याद है 90s का यह बेस्ट लव सॉन्ग?

नई दिल्ली. आमिर खान और रानी मुखर्जी का ‘आंखों से तूने क्या कह दिया’ बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक और सदाबहार गानों में से एक है. यह गाना साल 1998 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गुलाम’ का है. इसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी की केमिस्ट्री ने पर्दे पर आग लगा दी थी. इस गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी मखमली आवाजों से सजाया है, जो आज भी प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है. जतिन-ललित के म्यूजिक बना यह गाना अपनी सादगी और दिल को छू लेने वाली धुन के लिए मशहूर है. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो प्यार के शुरुआती अहसास और बिना कहे आंखों ही आंखों में होने वाली बातचीत को बड़ी खूबसूरती से बयां करते हैं. इस गाने में आमिर खान और रानी मुखर्जी ने बारिश में जमकर रोमांस किया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
हीरो-हीरोइन ने बारिश में किया रोमांस, क्या याद है 90s का यह बेस्ट लव सॉन्ग?



