Rajasthan

राजस्थान के करणी माता मंदिर और देशनोक जाने वालों के लिए खास बनेगा यह रेलवे स्‍टेशन

Last Updated:June 17, 2026, 21:35 IST

अमृत भारत स्टेशन योजना से बीकानेर के लालगढ़ जंक्शन का रिडेवलपमेंट का काम किया जा रहा है. नई बिल्डिंग, पार्किंग, एलईडी, सोलर प्लांट और एफओबी से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.राजस्थान के करणी माता मंदिर-देशनोक जाने वालों के लिए खास होगा ये रेलवे स्‍टेशनZoomकरीब 18.70 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का रिडेवलपमेंट का काम किया गया है. पहले कैसा था और अब कैसा, देखें.

बीकानेर. उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर सबअर्बन स्टेशन लालगढ़ जंक्शन अब नए स्वरूप में नजर आ रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 18.70 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का रिडेवलपमेंट किया गया है. इस प्रोजेक्‍ट का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देना है.

लालगढ़ जंक्शन बीकानेर शहर के उत्तरी हिस्से को रेल सर्विस देता है. यह जोधपुर-बठिंडा लाइन और फलोदी-लालगढ़ लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण जंक्शन है, जिससे पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के बीच बेहतर रेल कनेक्‍टिविटी देता है. पंजाब और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से करणी माता मंदिर, देशनोक जाने वाले श्रद्धालु भी लालगढ़ स्टेशन के जरिए अपनी यात्रा करते हैं. इससे बीकानेर जंक्शन पर यात्रियों का दबाव कम करने में भी मदद मिली है.

ये होगा बदलाव

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विकास के काम किए गए हैं. स्टेशन भवन का नवीनीकरण, प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग, नई बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था विकसित की गई है.

इस स्‍टेशन से सफर करने वालों को मिलेगी राहत.

बुकिंग कार्यालय नया

इसके अलावा बुकिंग कार्यालय, रिटायरिंग रूम और नए टॉयलेट ब्लॉकों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. स्टेशन को आकर्षक बनाने के लिए एलईडी लाइटिंग और दीवारों पर आर्टवर्क भी किया गया है. दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए उपयुक्त साइनेज लगाए गए हैं.

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए स्टेशन पर लगभग 22.50 लाख रुपये की लागत से 50 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है. वहीं, यात्री इनफार्मेशपन तकनीक को आधुनिक बनाने के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टीलाइन और सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़े एलईडी स्क्रीन तथा जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां लगाई गई हैं.

एफओबी बनेगा

स्टेशन पर करीब 7.02 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है, जिसका लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. रेलवे का मानना है कि स्टेशन के पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने की भी उम्मीद है

About the AuthorSharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Bikaner,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj