Entertainment

KSBKBT 2 में 10 साल का महालीप! स्मृति ईरानी बोलीं- वक्त कितना भी बदले, हर घर को है तुलसी की जरूरत

Last Updated:July 03, 2026, 14:59 IST

टीवी की दुनिया का सबसे पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब 10 साल के एक बड़े लीप के साथ आगे बढ़ने जा रहा है. इस मौके पर ‘तुलसी’ यानी स्मृति ईरानी काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि समय चाहे कितना भी बदल जाए, लेकिन आज भी हर घर को एक ऐसी तुलसी की जरूरत है जो सबको साथ लेकर चले. जानिए इस नए सफर में क्या कुछ बदलने वाला है!KSBKBT 2 में आज से बड़ा ट्विस्ट, स्मृति बोलीं, हर घर को है तुलसी की जरूरत हैZoom

नई दिल्ली: टीवी का सबसे मशहूर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर चर्चा में है. दर्शकों का पसंदीदा यह शो अब 10 साल आगे बढ़ने जा रहा है, यानी कहानी में एक बड़ा लीप आने वाला है. इस खास मौके पर शो में ‘तुलसी’ का रोल निभाने वाली स्मृति ईरानी ने पुरानी यादें ताजा कीं और बताया कि आज भी यह किरदार कितना जरूरी है.

स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें अपने करियर में बहुत प्यार मिला, लेकिन सबसे अच्छा तब लगता है जब लोग कहते हैं कि तुलसी को देखकर उन्हें अपनी मां, दादी या नानी की याद आती है.

क्या बोलीं स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने कहा, “जब दर्शक किसी रोल को टीवी कैरेक्टर न मानकर अपने परिवार का हिस्सा बना लें, तो एक कलाकार के लिए इससे बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं होता.” उनका मानना है कि वक्त भले ही बदल गया हो, लेकिन आज भी हर घर में किसी ऐसे इंसान की जरूरत होती है जो सबको साथ लेकर चले. परिवार में अनबन होना आम बात है, पर उसे बढ़ाने के बजाय प्यार से सुलझाना चाहिए. तुलसी ने हमेशा यही किया, सबकी बातें सुनीं और परिवार को कभी बिखरने नहीं दिया. शो में आने वाले 10 साल के लीप को लेकर स्मृति काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने बताया कि नई कहानी में तुलसी जब लौटती है, तो पूरा परिवार बदल चुका होता है. लोगों के बीच दूरियां और गलतफहमियां बढ़ गई हैं. इसके बावजूद तुलसी को पूरा भरोसा है कि अगर दिल से कोशिश की जाए, तो टूटे हुए रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj