Rajasthan

Rajasthan Congress: जिलाध्यक्ष बनने के लिए मची होड़, 50 जिलों के लिए आए 3000 आवेदन, जल्द आ सकती है सूची

Last Updated:October 22, 2025, 11:52 IST

Rajasthan Congress Latest News: राजस्थान कांग्रेस को जल्द ही नए जिलाध्यक्ष मिलने वाले हैं। राजस्थान कांग्रेस संगठन के 50 जिलों के लिए 3000 दावेदार सामने आए हैं। इनमें जयपुर के लिए 50 लोगों ने आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवंबर पहले सप्ताह तक नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हो जाएगी। इनमें 50 फीसदी पद आरक्षित वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से भरे जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के लिए मची होड़, 50 जिलों के लिए आए 3000 आवेदनजिलाध्यक्षों की सूची पर अंतिम मुहर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी लगाएंगे.

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लक्ष्य के तहत 50 जिलाध्यक्षों के चयन अभियान को लगभग पूरा कर लिया है. अब 24 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल सभी पर्यवेक्षकों से वन-टू-वन फीडबैक रिपोर्ट लेंगे. इस अहम बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और केंद्रीय नेता सेंथिल कुमार भी मौजूद रहेंगे. राजस्थान में संगठन के 50 जिलों के जिलाध्यक्षों के लिए 3000 आवेदन आए हैं. अकेले जयपुर के लिए 50 से ज्यादा दावेदार सामने आए हैं.

बताया जा रहा है कि इस बैठक में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और सह-प्रभारी जूली को भी विशेष रूप से दिल्ली बुलाया गया है. वेणुगोपाल दोनों नेताओं से अलग से फीडबैक चर्चा करेंगे ताकि अंतिम रिपोर्ट को एआईसीसी अध्यक्ष और राहुल गांधी के समक्ष भेजने से पहले सभी दृष्टिकोणों को शामिल किया जा सके. कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी ने इस बार जिलाध्यक्षों को केवल संगठनात्मक चेहरा नहीं बल्कि निर्णयकारी और नेतृत्वकारी भूमिका देने का निर्णय लिया है.

राजस्थान कांग्रेस में पार्टी की ‘रीढ़’ बनेंगे जिलाध्यक्षपार्टी इसे ‘राजीव गांधी युग जैसी सशक्त संरचना’ की वापसी के रूप में देख रही है, जहां जिलाध्यक्ष पार्टी की रणनीति और जनसंपर्क की असली कड़ी होंगे. कांग्रेस संगठन के राजस्थान में 50 जिले हैं. इन 50 जिलाध्यक्षों के लिए 15 दिन की रायशुमारी की प्रक्रिया फील्डवर्क पूरा कर लिया गया है. आज पर्यवेक्षकों की ओर से रिपोर्ट सबमिट करने का आखिरी दिन है. रायशुमारी के बाद एआईसीसी को भेजे कुल 300 नाम भेजे जाएंगे. हर जिले से 6-6 नामों का पैनल तैयार किया गया है.

50 केंद्रीय पर्यवेक्षक जिलावार चयन प्रक्रिया में जुटे हैंएआईसीसी में इन नामों पर चर्चा करने के बाद 150 की सूची राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास भेजी जाएगी. उनमें से राहुल और खड़गे 50 जिलाध्यक्ष का अंतिम चयन करेंगे. राजस्थान में कुल 50 केंद्रीय पर्यवेक्षक जिलावार चयन प्रक्रिया में जुटे हैं. 80 फीसदी पर्यवेक्षकों ने एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. शेष बचे हुए पर्यवेक्षक आज रिपोर्ट सौंपेंगे. बताया जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक नए जिलाध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी. इनमें 90 जिलाध्यक्षों के चेहरे बदले जाने की संभावना है.

नए जिलाध्यक्ष जनता और पार्टी के बीच सेतु बनेंगेनई सूची में 50 फीसदी पद आरक्षित वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से भरे जाएंगे. महिलाओं को भी प्रमुख भूमिका और वरीयता मिलेगी. कांग्रेस का लक्ष्य जिलों तक संगठन की जड़ों को मजबूत करना है. पार्टी हाईकमान चाहता है कि जिलाध्यक्ष केवल नाममात्र के नहीं हो बल्कि वे नेतृत्वकर्ता बनें. कांग्रेस संगठन की रीढ़ को पुनः जीवंत करने का प्रयास कर रही है. नए जिलाध्यक्ष जनता और पार्टी के बीच सेतु बनेंगे. यह बदलाव कांग्रेस को आगामी चुनावों से पहले नई ऊर्जा देगा.

Sandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 22, 2025, 11:52 IST

homerajasthan

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के लिए मची होड़, 50 जिलों के लिए आए 3000 आवेदन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj