Rajasthan

Rajasthan News: भरतपुर में गर्मियों में बाइक चलाते समय बरतें ये सावधानियां.

Last Updated:May 04, 2025, 18:20 IST

Rajasthan News Hindi: गर्मियों में बाइक चलाते समय ढीले कपड़े पहनें, वेंटिलेशन युक्त हेलमेट का उपयोग करें, बाइक की समय पर सर्विसिंग कराएं और पानी की बोतल साथ रखें. सुरक्षा ही सबसे बड़ी समझदारी है.X
summer
summer bike safety

हाइलाइट्स

गर्मियों में ढीले कपड़े पहनें और वेंटिलेशन युक्त हेलमेट का उपयोग करें.बाइक की समय पर सर्विसिंग कराएं, इंजन ऑयल और कूलिंग सिस्टम की जांच करें.लंबी यात्रा पर पानी की बोतल साथ रखें और टायर प्रेशर की जांच करें.

Summer Bike Safety: गर्मियों का मौसम जितना गर्म होता है, उतनी ही सावधानी की जरूरत होती है. खासकर जब आप बाइक से सफर कर रहे हों. तेज धूप, गर्म हवा और बढ़ता तापमान न सिर्फ शरीर को थका सकता है, बल्कि बाइक की परफॉर्मेंस पर भी असर डाल सकता है. अगर सही सावधानी न बरती जाए तो आपकी सेहत और बाइक दोनों को नुकसान हो सकता है.

ढीले कपड़े पहनना सबसे जरूरीबाइक मैकेनिक नवल शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि गर्मियों में हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनना सबसे जरूरी है. ऐसे कपड़े शरीर को खुली हवा में सांस लेने देते हैं और हीट स्ट्रोक जैसी खतरनाक स्थिति से बचाव करते हैं. साथ ही हेलमेट पहनना अनिवार्य है, लेकिन ध्यान रखें कि वेंटिलेशन युक्त हेलमेट का उपयोग करें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे और सिर में ज्यादा गर्मी न लगे.

बाइक की देखभाल बहुत जरूरीइस मौसम में बाइक की देखभाल बहुत जरूरी हो जाती है. समय पर सर्विसिंग कराना महत्वपूर्ण है. खासकर इंजन ऑयल और कूलिंग सिस्टम की जांच जरूर करवाएं क्योंकि गर्मियों में इंजन जल्दी गर्म हो सकता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है. अगर बाइक में कूलिंग सिस्टम है तो उसकी नियमित जांच जरूरी है ताकि ओवरहीटिंग की समस्या से बचा जा सके.

जाते समय पानी की बोतल साथ रखेंलंबी दूरी की यात्रा पर जाते समय पानी की बोतल जरूर साथ रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक लेकर पानी पिएं. शरीर में पानी की कमी से चक्कर आना, थकान और उल्टी हो सकती है. इसके अलावा, टायर प्रेशर की नियमित जांच भी जरूरी है. गर्मी के मौसम में सड़क की गर्मी और बढ़ा हुआ टायर प्रेशर मिलकर टायर फटने का खतरा बढ़ा देते हैं. इसलिए सफर से पहले टायर का निरीक्षण जरूर करें. इन छोटी-छोटी सावधानियों का पालन करके आप गर्मियों में सुरक्षित रह सकते हैं और आपका सफर भी आरामदायक और आसान बनेगा. याद रखें, सुरक्षा ही सबसे बड़ी समझदारी है.

Location :

Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan

homerajasthan

Rajasthan News: भरतपुर में गर्मियों में बाइक चलाते समय बरतें ये सावधानियां

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj