राजस्थान में हाईवे पर उतरे भारतीय वायुसेना के विमान, देखकर चौंक जाएंगे आप…

राजस्थान में हाईवे पर उतरे भारतीय वायुसेना के विमान, देखकर चौंक जाएंगे आप…
जालोर. भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्र जालोर में आज भारतीय वायुसेना का बड़ा अभ्यास देखने को मिला. अगड़ावा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 925A पर बनी आपातकालीन हवाई पट्टी (Emergency Landing Field) पर भारतीय वायुसेना के युद्धक विमानों ने सफल लैंडिंग की. यह अभ्यास वायुसेना की महा गजराज के तहत हो रहा है, जिसमें आपात स्थिति में नेशनल हाईवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने की क्षमता का परीक्षण किया गया.अभ्यास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही. जिला प्रशासन, पुलिस और वायुसेना के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. एयर स्ट्रिप के आस-पास के इलाकों में आमजन की आवाजाही पर रोक लगाई गई और हाईवे पर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया. स्थानीय प्रशासन ने पहले से ही वैकल्पिक रूट तय कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा.
अगड़ावा एयर स्ट्रिप गांधीव से लेकर पाकिस्तान की सीमावर्ती चौकी बखासर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 925A पर स्थित है. यह हवाई पट्टी पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसके चलते इसका सामरिक महत्व और बढ़ जाता है. अभ्यास के दौरान वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. भारतीय वायुसेना द्वारा इस प्रकार के रूटीन अभ्यास देश की सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत बनाते हैं. प्रशासन के मुताबिक, यह ड्रिल भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी का हिस्सा है.
homevideos
राजस्थान में हाईवे पर उतरे भारतीय वायुसेना के विमान, देखकर चौंक जाएंगे आप…




