Kuldeep Yadav on DRS: कुलदीप यादव को मैच के बाद डीआरएस को लेकर हर्षित राणा और ऋषभ पंत ने घेरा

Last Updated:December 07, 2025, 10:35 IST
Kuldeep Yadav on DRS: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम वनडे में चार विकेट लिए और मैच का रुख मोड़ दिया. मैच के दौरान उनकी तरफ से बार बार डीआरएस की मांग पर टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैंस ने उनका मजाक बनाया. कुलदीप ने मैच के बाद कहा वो डीआरएस के मामले में बहुत खराब हैं.
कुलदीप यादव के साथ मस्ती करते ऋषभ पंत और हर्षित राणा
नई दिल्ली. टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को उनके डीआरएस की मांग करने की वजह से काफी बदनाम किया जाता है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शनिवार को विशाखापत्तनम में प्रसिध कृष्णा की घातक गेंदबाजी के बाद जाल बुन दिया. मेहमान टीम के लिए क्विंटन डिकॉक की शतकीय पारी के बाद बड़ा स्कोर बनाने की ओर बढ़ रही थी लेकिन ने चार विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया. मुकाबला खत्म होने के बाद जब ऋषभ पंत ने उनसे डीआरएस लेने को लेकर बात की तो उन्होंने कहा मैं इस मामले में बहुत खराब हूं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में कुलदीप ने डेवॉल्ड ब्रेविस, मार्को जैनसन, कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी को आउट किया. लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप अपने शुरुआती दो विकेटों के बाद बार-बार अपील करते नजर आए और हर बार जब गेंद बल्ले या पैड पर लगती तो डीआरएस की मांग करते. रोहित शर्मा ने उनके साथ मजाक किया और अक्सर डीआरएस की अपील को खारिज कर दिया. कुलदीप की बार-बार डीआरएस की अपील देखकर विराट कोहली भी हंसी रोक नहीं पाए. कप्तान केएल राहुल भी उन्हें वापस भेजते नजर आए.
View this post on Instagram



