Entertainment

7 फिल्में और 1 ही हेयरस्टाइल, लंबे बालों के साथ हीरोज ने जब सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया स्वैग, थर्रा उठा बॉक्स ऑफिस

Last Updated:April 27, 2026, 12:10 IST

भारतीय सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक नया सक्सेस फॉर्मूला सिर चढ़कर बोल रहा है और वो है हीरोज के लंबे बाल. जब भी बड़े पर्दे पर हीरो लंबे बालों और रफ-टफ लुक में उतरे, दर्शकों ने उन पर जमकर प्यार बरसाया है. कंधे तक झूलते बाल और रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्शन अब ब्लॉकबस्टर की गारंटी बन चुका है. ‘पुष्पा 2’ से लेकर ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों ने साबित किया कि यह हेयरस्टाइल सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि पर्दे पर दहाड़ते हीरो की ताकत की नई पहचान है.

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के इतिहास में अक्सर हीरोज का चॉकलेटी लुक चर्चा में रहता था, लेकिन हालिया दौर में लॉन्ग हेयर लुक ने सफलता की नई परिभाषा लिख दी है. जब-जब स्टार्स ने लंबे बालों के साथ पर्दे पर अपना स्वैग दिखाया, तब-तब बॉक्स ऑफिस पर सुनामी आई है. लंबे बाल सिर्फ एक हेयरस्टाइल नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर हिट की गारंटी बन गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. यहां पर देखिए उन 7 फिल्मों की लिस्ट, जिनमें हीरो ने लंबे बाल वाले लुक के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है.

बाहुबली 2: प्रभास के लंबे बाल और शाही अंदाज ने उन्हें अमरेंद्र बाहुबली के रूप में अमर कर दिया. फिल्म की कहानी महिष्मति के सिंहासन और पारिवारिक विश्वासघात की महान गाथा है. एस.एस. राजामौली की इस मास्टरपीस ने दुनिया भर में 1810 करोड़ का कलेक्शन किया था. प्रभास का वह लुक आज भी लार्जर देन लाइफ सिनेमा के लिए एक बेंचमार्क माना जाता है.

केजीएफ 2: साउथ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यानी यश का लॉन्ग हेयर और घनी दाढ़ी वाला लुक आज एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है. फिल्म का प्लॉट कोलार गोल्ड फील्ड्स पर सत्ता की लड़ाई और एक माँ को दिए वादे के इर्द-गिर्द घूमता है. इस कन्नड़ ब्लॉकबस्टर ने दुनियाभर में 1250 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. रॉकी भाई के स्वैग और उनके सिग्नेचर स्टाइल ने यश को पूरे भारत का सुपरस्टार बना दिया.

Add as Preferred Source on Google

पठान: सुपरस्टार शाहरुख खान ने चार साल बाद पर्दे पर वापसी के लिए लंबे बालों वाला अवतार चुना. एक्स-रॉ एजेंट की कहानी, जो देश को एक घातक वायरस हमले से बचाता है, दर्शकों को बेहद पसंद आई. शाहरुख के इस नए लुक और एक्शन ने फिल्म को 1050 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन तक पहुंचाया. लंबे बालों वाले शाहरुख का यह सोल्जर लुक उनके करियर के सबसे हिट लुक्स में गिना जाता है.

एनिमल: रणबीर कपूर ने ‘एनिमल’ में अपने करियर का सबसे इंटेंस लुक अपनाया. फिल्म में पिता और बेटे के बीच के जटिल रिश्तों और हीरो की सनक को दिखाया गया है. रणबीर के मेसी लॉन्ग हेयर और बियर्ड लुक ने उनके किरदार की गंभीरता को बढ़ाया. इस फिल्म ने दुनिया भर में 917 करोड़ का कलेक्शन किया और अल्फा मेल लुक को ट्रेंड में वापस ला दिया.

पुष्पा 2: . लंबे बिखरे बाल और हाथ में कुल्हाड़ी लिए पुष्पा राज का स्वैग पहले से कहीं ज्यादा घातक नजर आया. सिंडिकेट का राजा बनने की यह कहानी दर्शकों को रोमांचित कर गई. भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

धुरंधर: रणवीर सिंह की धुरंधर (2025) ने बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बदल दिए हैं. फिल्म में रणवीर के कंधे तक लंबे बाल और इंटेंस लुक ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा फिल्म है जहां हीरो अपने देश के खातिर पाकिस्तान में घुसकर लड़ाई लड़ता है. साल 2025 की इस ब्लॉकबस्टर ने दुनियाभर में 1300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया और साल की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई.

धुरंधर-द रिवेंज: पहली फिल्म की अपार सफलता के बाद सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का लुक और भी अधिक रफ और डार्क रखा गया. कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था, लेकिन इस बार बदला और भी खूनी है. फिल्म ने अपने और अभी भी कमाई जारी है. रणवीर का स्टाइल युवाओं के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 27, 2026, 12:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj