Sports

Shubman Gill reaction to defeat against South Africa: कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Last Updated:November 26, 2025, 23:49 IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की प्रतिक्रिया आई है. शुभमन गिल कहा कि इस हार टीम कमजोर नहीं होगी, बल्कि और मजबूती से आगे बढ़ेगी. गिल चोट के कारण सीरीज में नहीं खेल पाए.शर्मनाक हार पर शुभमन गिल का पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर यूं छलका दर्द!शुभमन गिल टेस्ट सीरीज में हार से निराश

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-2 से मिली करारी हार के बाद नियमित कप्तान शुभमन गिल की पहली प्रतिक्रिया आई है. शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट मैच में गर्दन में चोट लगी थी, जिसके कारण वह गुवाहाटी टेस्ट में नहीं खेल पाए थे. गुवाहाटी में भारतीय टीम को 408 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद शुभमन गिल का मानना है कि इस हार के बावजूद टीम और मजबूत होगी.

भारत के लिए दो टेस्ट मैच की सीरीज शर्मनाक रही. साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में पहले टेस्ट में 30 रन से और गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम को 408 रन से हराकर क्लीन स्वीप किया. यह भारतीय सरजमीं पर साउथ अफ्रीका की 25 साल में पहली जीत थी.

गौतम गंभीर की हो रही है आलोचना

इस हार से टीम के प्रदर्शन और नेतृत्व को लेकर आलोचना शुरू हो गई और प्रशंसकों ने कोच गौतम गंभीर की ‘हूटिंग’ भी की. गिल ने बुधवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शांत समुद्र आपको रास्ता दिखाना नहीं सिखाता, बल्कि तूफान ही मजबूत बनाता है. हम एक-दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक-दूसरे के लिए लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे, और मजबूत होंगे. ’’

बता दें कि पिछले एक साल में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब टीम इंडिया को घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना है. साउथ अफ्रीका से पहले पिछले साल न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था. ऐसे में अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली नकामी के बाद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं. खास तौर से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. गंभीर की कोचिंग में टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया का विनिंग प्रतिशत भी काफी है. यही कारण है कि अब गंभीर पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरी भारतीय टीम को अपने घर में भी क्योंकि हार मिल रही है.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 26, 2025, 23:49 IST

homecricket

शर्मनाक हार पर शुभमन गिल का पहला रिएक्शन, सोशल मीडिया पर यूं छलका दर्द!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj