National

बिहार चुनाव से फ्री होते ही लालकृष्‍ण आडवाणी के घर पहुंचे PM मोदी, 98वें जन्‍मदिन पर बधाई के साथ लिया आशीर्वाद

Last Updated:November 08, 2025, 20:12 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लालकृष्ण आडवाणी से मिलकर उन्‍हें जन्मदिन की 98वीं सालगिरह की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान व मार्गदर्शन के लिए आभार जताया. आडवाणी बीजेपी के सबसे वरिष्‍ठ नेताओं में से एक हैं. पीएम मोदी बिहार चुनाव की व्‍यस्‍तता के बीच दिल्‍ली में आडवाणी के घर पहुंचे.आडवाणी के घर पहुंचे PM मोदी, जन्‍मदिन पर बधाई के साथ लिया आशीर्वादपीएम मोदी ने आडवाणी की तारीफ की.

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और भारत रत्‍न लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी इस समय बिहार चुनाव अभियान में व्‍यस्‍त हैं, लेकिन अपने तंग कार्यक्रम से वक्‍त निकालकर वो शाम को दिल्‍ली लौटे और सीधे आडवाणी के घर पहुंचे. पीएम मोदी ने इस मौके पर आडवाणी का आशीर्वाद लिया और उनके लंबे व्‍यक्तिगत एवं राजनीतिक मार्गदर्शन के लिए आभार जताया. उन्‍होंने कहा कि आडवाणी जी ने अपने सैद्धांतिक जीवन, अटल निष्ठा और राष्‍ट्रवादी सोच से देश की राजनीति को नई दिशा दी है.

लालकृष्ण आडवाणी रविवार को 98 वर्ष के हो गए हैं. उन्‍होंने अपने दशकों लंबे राजनीतिक करियर में न केवल बीजेपी को नई पहचान दी, बल्कि भारतीय लोकतंत्र में वैचारिक राजनीति की मजबूती की बुनियाद भी रखी. इससे पहले पीएम मोदी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सोशल मीडिया के माध्‍यम से जन्मदिन की बधाई दी थी. उन्हें इस वर्ष भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

Delhi | Prime Minister Narendra Modi met and extended birthday greetings to Bharat Ratna and veteran BJP leader LK Advani at the latter’s residence today. pic.twitter.com/SpVppZwAaw

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj