Rajasthan

Jodhpur Building Collapse | Nai Sadak Jodhpur News | National Handloom Jodhpur | Jodhpur Accident News

Last Updated:November 23, 2025, 18:59 IST

Jodhpur Building Collapse: जोधपुर के नई सड़क क्षेत्र में नेशनल हैंडलूम के पीछे एक जर्जर भवन की दीवार अचानक गिर गई. हादसा अचानक हुआ, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. हालांकि दीवार गिरने के बावजूद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. स्थानीय लोग इसे बड़ा हादसा होने से टल जाने जैसा मान रहे हैं और प्रशासन से जांच की मांग कर रहे हैं.नई सड़क में मचा हड़कंप! पुरानी बिल्डिंग की दीवार ढही, बाल-बाल बचे लोगjodhpur building collapse

.चंद्रशेखर व्यास

जोधपुर: जोधपुर शहर के व्यस्त नई सड़क क्षेत्र में एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया. यह मकान नेशनल हैंडलूम की इमारत के ठीक पीछे स्थित है. मकान की पूरी पिछली दीवार और ऊपरी हिस्सा कुछ ही सेकंड में ढह गया, जिससे इलाके में धूल का गुबार छा गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई.

राहत की बात यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था. साथ ही दीवार जिस गली में गिरी, वहां भी कोई इंसान नहीं था. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम का समय होने के कारण आस-पास दुकानों पर भीड़ थी, लेकिन दीवार मकान के पीछे की तरफ गिरी, जिससे जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.

जर्जर भवन की पुरानी समस्यास्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान पिछले कई सालों से जर्जर हालत में था. दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें थीं और बारिश के पानी भरने से इसकी हालत और खराब हो गई थी. कई बार लोगों ने मकान मालिक को चेतावनी भी दी थी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. क्षेत्रवासियों ने बताया कि नई सड़क, घंटाघर और पुराने शहर के कई इलाकों में ऐसे सैकड़ों जर्जर मकान आज भी मौजूद हैं, जो कभी भी मौत बन सकते हैं.

प्रशासन की कार्रवाई शुरूसूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची. जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया. निगम अधिकारियों ने बताया कि आसपास के अन्य खतरनाक भवनों का सर्वे किया जाएगा और मकान मालिकों को जल्द नोटिस जारी कर उन्हें खाली कराने या तोड़ने के आदेश दिए जाएंगे.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

November 23, 2025, 18:51 IST

homerajasthan

नई सड़क में मचा हड़कंप! पुरानी बिल्डिंग की दीवार ढही, बाल-बाल बचे लोग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj