Rajasthan

Summer Vacation 2026: कहीं 50 दिन तो कहीं सिर्फ 1 महीने बंद रहेंगे स्कूल, यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-राजस्थान तक, कब होगी समर वेकेशन?

नई दिल्ली (Summer Vacation 2026 List India). देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का सितम जारी है, जिसने स्कूली बच्चों और पेरेंट्स की चिंता बढ़ा दी है. पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बारिश और बदले हुए मौसम ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तपिश से थोड़ी राहत जरूर दी है, लेकिन यह राहत अस्थायी नजर आ रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बढ़ते तापमान को देखते हुए विभिन्न राज्य सरकारों ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है.

कुछ राज्यों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव कर उन्हें मॉर्निंग शिफ्ट में कर दिया गया है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में स्कूली स्टूडेंट्स समर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ राज्यों में छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं, जबकि कुछ में अगले हफ्ते से स्कूल बंद होने की उम्मीद है. पेरेंट्स भी गर्मी की छुट्टियों के हिसाब से फैमिली ट्रिप और नानी-दादी के घर जाने की प्लानिंग में जुट गए हैं. जानिए आपके राज्य में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू होंगी.

Summer Vacation 2026: यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान में समर वेकेशन कब शुरू होगी?
इस हफ्ते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कहीं ठंडी हवाएं चलीं, कई बारिश हुई, कहीं आंधी आई तो कहीं ओले तक गिरे. अभी तक जो बच्चे गर्मी से तंग आकर समर वेकेशन का इंतजार कर रहे थे, तापमान में गिरावट होने से वे छुट्टियों को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति में हैं. अभी तक के शेड्यूल के अनुसार जानिए किस राज्य में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू होंगी. (प्राइवेट और सरकारी स्कूल में समर वेकेशन का शेड्यूल अलग-अलग होता है).

दिल्ली: 50 दिनों का लंबा ब्रेक

देश की राजधानी में पारा लगातार चढ़ रहा है. अप्रैल के अंत में यहां तापमान 40 डिग्री के ऊपर तक गया था. अभी 2-3 दिनों से थोड़ी राहत है लेकिन मौसम कभी भी पलट सकता है. इसे देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के स्कूलों में 11 मई से 30 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है.. यानी बच्चों को पूरे 50 दिनों की लंबी छुट्टी मिलेगी. इसके बाद स्कूल 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे.

उत्तर प्रदेश: 20 मई से बंद होंगे स्कूल

यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, राज्य के सरकारी प्राइमरी, अपर प्राइमरी और कंपोजिट स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक छुट्टियां रहेंगी. निजी स्कूलों ने अपने हिसाब से 15 मई या 20 मई के आसपास छुट्टियां करने का फैसला लिया है. हालांकि मौसम ज्यादा गर्म होने पर समर वेकेशन पहले शुरू हो सकती है या जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों के मौसम के हिसाब से फैसला ले सकते हैं.

राजस्थान: रेगिस्तान की गर्मी से मिलेगी राहत

राजस्थान शिक्षा विभाग के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, यहां के स्कूल 17 मई से 20 जून 2026 तक बंद रहेंगे. भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में पहले ही स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई थी. हर साल की तरह 20 जून के बाद गर्मी की छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकती हैं. समर वेकेशन बढ़ाने का फैसला कई बार जिलों के मौसम के आधार पर लिया जाता है.

बिहार और हरियाणा: जून में होगी मौज

बिहार शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, यहां 1 जून से 20 जून 2026 तक गर्मियों की छुट्टियां तय की गई हैं. वहीं हरियाणा में भी 1 जून से 30 जून तक स्कूलों में अवकाश रहने की उम्मीद है. लेकिन इन दोनों राज्यों में भी अक्सर मौसम को देखते हुए छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया जाता है.

पश्चिम बंगाल और पंजाब का अपडेट

पश्चिम बंगाल सरकार ने दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जैसे पहाड़ी इलाकों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में गर्मी के कारण छुट्टियों को पहले ही शुरू कर दिया है. पंजाब में भी मई और जून के महीनों के दौरान अलग-अलग चरणों में छुट्टियां घोषित की गई हैं.

नोट: समर वेकेशन 2026 की सटीक डेट्स जानने के लिए अपने टीचर्स के संपर्क में रहें. कई बार जिलों या स्कूलों के आधार पर छुट्टियों का फैसला लिया जाता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj