Health

कटे-फटे घाव और सूजन तुरंत ठीक करता है ये पौधा, पर गलत उपयोग से एलर्जी-उल्टी का खतरा, जानें तरीका

Last Updated:August 25, 2026, 21:46 IST

Health Remedy: छतरपुर के ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग एक औषधीय पौधे से घाव ठीक करते हैं. आयुर्वेदिक वैद्य और चिकित्सक इस पौधे को सूजन, जलन और संक्रमण को दूर करने में बेहद असरदार मानते हैं. हालांकि, इसका गलत इस्तेमाल एलर्जी और उल्टी जैसे नुकसान भी पहुंचा सकता है.

Chhatarpur News: आज हम आपको एक ऐसे औषधीय पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग विशेष रूप से कटे-फटे और जलने के घावों को ठीक करने में किया जाता है. इस पौधे का नाम घमरा है. छतरपुर के ग्रामीण क्षेत्र के लोग तो आज भी इस पारंपरिक औषधि से अपने घाव ठीक कर रहे हैं.

इस पारंपरिक उपचार के बारे में आयुर्वेदिक वैद्य ईश्वरदीन पाल बताते हैं. उनका दावा है कि इसके ताजे पत्तों को पीसकर घावों या प्रभावित जगह पर लगाया जाता है. इससे तुरंत राहत मिलती है और घाव जल्दी भरने लगते हैं. इसके अलावा, यह औषधि जानवरों के घावों के उपचार में भी उपयोगी मानी जाती है. घमरा का उपयोग कटे-फटे घावों, जलने के निशान, सूजन और इन्फेक्शन जैसी समस्याओं के लिए किया जाता है.

जानें इस्तेमाल का सही तरीकाआयुर्वेदिक वैद्य बताते हैं कि इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. सबसे पहले घमरा के ताजे पत्तों को अच्छी तरह धोकर उन्हें पीस लेना है. इसके बाद इसे कटे-फटे या जले हुए घावों पर लगा लेना है. इससे घाव जल्दी ठीक होता है और सूजन भी कम हो जाती है. इससे दर्द और जलन में बहुत राहत मिलेगी. साथ ही घमरा का रस जानवरों के घावों पर भी लगाया जा सकता है, जिससे उनके घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं.

डॉक्टर ने बताया वैज्ञानिक कारणयह पौधा घावों को ठीक करने में इतना असरदार क्यों है? इसकी वैज्ञानिक वजह भी है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आरसी द्विवेदी बताते हैं कि घमरा पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं, जो इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं. यह पौधा फैटी एसिड, टैनिन और फाइटोस्टेरॉल जैसे खनिज तत्वों से भरा होता है, जो घावों को ठीक करने और संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं. इसके अलावा घमरा में स्टेरॉयड, अल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉइड भी पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन और इन्फेक्शन को कम करने में प्रभावी होते हैं.

डॉ. आरसी द्विवेदी के अनुसार, घमरा के एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण इसे सूजन, चोट और जलन जैसे घावों के इलाज में बेहद कारगर बनाते हैं. इसके उपयोग से शरीर के एंजाइम उत्तेजित होते हैं. ये एंजाइम चोट लगने पर शरीर को जल्दी से ठीक करने में मदद करते हैं.

गलत इस्तेमाल से दुष्प्रभावहालांकि, घमरा एक प्रभावी औषधि है, लेकिन इसका उपयोग सावधानीपूर्वक और विशेषज्ञ की सलाह से करना चाहिए. डॉ. द्विवेदी ने चेतावनी दी है कि घमरा का गलत उपयोग दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है. इससे एलर्जी, खुजली, उल्टी और मितली जैसी परेशानियां हो सकती हैं. इसलिए इसका उपयोग करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह लेना अनिवार्य है.

About the AuthorRishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ेंLocation :

Chhatarpur,Madhya Pradesh

First Published :

August 25, 2026, 21:45 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj