स्वर्णिम पत्थरों से सजा 140 करोड़ में तैयार जैसलमेर का रेलवे स्टेशन, पहली नजर में लगेगा एयरपोर्ट, देखें तस्वीरें

Last Updated:July 10, 2026, 10:49 IST
Jaisalmer Railway Station: राजस्थान के जैसलमेर में करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से बना भव्य हेरिटेज रेलवे स्टेशन उद्घाटन के लिए तैयार है. स्वर्णिम पीले पत्थरों से निर्मित यह स्टेशन अपनी विरासत शैली और एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं के कारण आकर्षण का केंद्र बन गया है. प्रतिदिन लगभग 35 हजार यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला यह स्टेशन पर्यटन, संस्कृति और आधुनिक रेल सेवाओं का अनूठा संगम बनेगा.
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार स्टेशन को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यात्रियों को एक ही परिसर में सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका हेरिटेज लुक है.
नए स्टेशन भवन का निर्माण G+2 संरचना में किया गया है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 8,327 वर्गमीटर है. भवन के बाहरी हिस्से में जैसलमेर के प्रसिद्ध स्वर्णिम पीले पत्थर का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह स्टेशन शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से पूरी तरह मेल खाता है.
स्टेशन पर यात्रियों के लिए 10 लिफ्ट, 10 एस्केलेटर, दो बड़े फुट ओवरब्रिज, आधुनिक प्रतीक्षालय और दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं भी दी गई हैं. यह स्टेशन न केवल एक यातायात केंद्र बल्कि जैसलमेर की संस्कृति और आधुनिकता का एक अद्भुत संगम बन गया है.
Add as Preferred Source on Google
यात्रियों को एक ही परिसर में एयरपोर्ट जैसी आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है. स्टेशन प्रतिदिन करीब 35 हजार यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव करवाएगा. इसके अलावा तीनों प्लेटफॉर्मों पर 10 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में आधुनिक शेड लगाए गए हैं जिससे गर्मी, बारिश और धूप में यात्रियों को राहत मिलेगी.
त्रिपाठी के मुताबिक यह परियोजना केवल स्टेशन के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है बल्कि पर्यटन, स्थानीय संस्कृति और आधुनिक रेल सेवाओं का बेहतरीन संगम है. उद्घाटन के बाद यह स्टेशन देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए जैसलमेर की भव्यता का पहला परिचय बनेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



