Rajasthan

भिवाड़ी में 34 करोड़ की फोरलेन रोड परियोजना, सर्किल अपग्रेड से ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव

Last Updated:April 28, 2026, 15:46 IST

Bhiwadi Khijoorivas road construction : भिवाड़ी में ट्रैफिक और आवागमन को आसान बनाने के लिए बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है. भिवाड़ी मोड़ से खिजूरीबास टोल तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी, जिस पर करीब 34 करोड़ रुपये खर्च होंगे. साथ ही सर्किल का सौंदर्यकरण भी होगा. इस योजना से हजारों लोगों को राहत मिलने और शहर की तस्वीर बदलने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

भिवाड़ी : भिवाड़ी मोड़ से खजूरिवास टोल प्लाजा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए टेक्निकल बिड भी खोल दी गई है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सड़क निर्माण कार्य 15 मई से शुरू हो सकता है. जिसमें मंशा चौक से खिजूरीवास टोल तक 2900 मीटर लंबा और करीब 1.5 मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा. इसमें पौधारोपण होगा.

इस 4 किमी सड़क में से 2.5 किमी हिस्से में दोनों ओर 3 मीटर चौड़ी पार्किंग बनाई जाएगी. यह मिलकपुर गुर्जर गांव के स्कूल तक बनेगी. भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) की ओर से टेक्निकल और फाइनेंस बिड खोलकर पीडब्ल्यूसी की कमेटी में वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा. बीडा भिवाड़ी शहर की सबसे मॉडल रोड बनाने की तैयारी कर कर रहा है.

भिवाड़ी-खिजूरीबास रोड 5 किमी में होगा अपग्रेडइसमें भिवाड़ी मोड़ से खिजूरीबास तक करीब 5 किमी रोड के दोनों साइड पौधारोपण, डिवाइडर, पार्किंग, गैस, पानी और बिजली लाइनों के लिए यूटिलिटी ट्रेंच, फुटपाथ, मंशा चौक और नाले का निर्माण किया जाएगा. बाबा मोहनराम मंदिर, मिलकपुर गुर्जर में हर महीने मेले के दौरान वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलेगी. वहीं भिवाड़ी, मिलकपुर गुर्जर, खिजूरीवास, अरावली विहार सेक्टर-4 से 14, आरएचबी और यूआईटी सेक्टरों में रहने वाले हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी. बीडा भिवाड़ी के अधिकारी ने बताया कि भिवाड़ी मोड़ से खिजूरीबास टोल तक सड़क निर्माण कार्य का टेंडर ओपन हो चुका है. इसमें 4 फमों ने भाग लिया था.

भिवाड़ी मोड़ सर्किल बदलेगा, ट्रैफिक होगा आसानटेक्निकल बिड ओपन कर मई के प्रथम सप्ताह में वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा. 15 मई से काम शुरू किया जाएगा. वहीं बीडा की ओर से करीब 5.42 करोड़ रुपए की लागत से भिवाड़ी मोड़ सर्किल सौंदर्याकरण कार्य किया जा रहा है. जिसमें सर्किल पर सीसी रोड का निर्माण, प्रवेश द्वार का सर्किल 18 मीटर का, जिसमें पीपीपी मॉडल पर ट्रैफिक लाइट, ऑटो पार्किंग, सर्किल के चारों ओर आयरलैंड, लाइटिंग, रेलिंग, फुटपाथ और बीडा लिखा हुआ स्टैच्यू बनाया जा रहा है. जिसका कार्य पूरा होने के बाद भिवाड़ी मोड़ पर यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Alwar,Rajasthan

First Published :

April 28, 2026, 15:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj