प्रेग्नेंसी ब्रेक के बाद छोटे पर्दे पर लौटीं स्वरा भास्कर, शो हारने के बाद जताई खुशी- ‘कम उम्मीदों के साथ…’

Last Updated:November 18, 2025, 00:03 IST
स्वरा भास्कर ने पति फहाद अहमद संग शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ से कमबैक किया. एक्ट्रेस भले शो नहीं जीत पाईं, लेकिन नई शुरुआत पर खुशी और आभार जताया. शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ की ट्रॉफी रुबीना और अभिनव ने अपने नाम की.
ख़बरें फटाफट
स्वरा ने पोस्ट के साथ शो की तस्वीरें शेयर कीं. (फोटो साभार: Instagram@reallyswara)
नई दिल्ली: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी हैं. प्रेग्नेंसी के बाद वे कलर्स के शो ‘पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही थीं. शो में एक्ट्रेस पति फहाद अहमद के संग नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शो के कंटेस्टेंट के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं. उन्होंने कैशम में लिखा, ‘धमाल विद ‘पति पत्नी और पंगा’ एक ऐसा शो था जिसे मैंने अपनी प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के लगभग 2.5 साल बाद किया. सच कहूं तो मैंने ये शो इसलिए भी किया क्योंकि इसकी शूटिंग का समय मेरे लिए मैनेज करना आसान था और मुझे लगा कि काम पर वापस लौटने का यह आसान कदम होगा.’
(फोटो साभार: Instagram@reallyswara)
स्वरा भास्कर ने जताया आभारएक्ट्रेस ने बताया कि वे शो में बिना किसी उम्मीद के गई थीं. उन्होंने लिखा, ‘सच कहूं, तो मुझे इस शो से ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं. साथ ही,मुझे बाकी कंटेस्टेंट्स के बारे में जानकारी नहीं थी. शायद मैं थोड़ी नकारात्मक सोच के साथ पहुंची थीं. पति पत्नी और पंगा, मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव है और मानो ये मेरे लिए ये एक आशीर्वाद की तरह बन गया है. मुझे शो में नए दोस्त, हंसी-मजाक, प्यार और दर्शकों से दोबारा जुड़ाव और अपने पति के साथ नॉन पेरेंटिंग समय बिताने का मौका मिला था और हां, सबसे बड़ी बात तो ये कि मैंने अपनी परफॉर्मर वाली फीलिंग दोबारा पाई और कैमरे के सामने खड़े होने की खुशी फिर से महसूस की. शुक्रिया.’
रुबीना और अभिनव बने शो के विनरशो 2 अगस्त से शुरू हुआ था और इसका फिनाले 16 नवंबर को हुआ, जिसमें ‘पति-पत्नी और पंगा’ की ट्रॉफी रुबीना और अभिनव ने अपने नाम की. अब इस शो को ‘लाफ्टर शेफ सीजन-3’ रिप्लेस कर रहा है. शो में गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, हिना खान, रॉकी जायसवाल, ममता लहरी, सुदेश लहरी, स्वरा भास्कर, फहाद अहमद, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए थे और सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी ने इसकी मेजबानी की थी.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
November 18, 2025, 00:03 IST
homeentertainment
प्रेग्नेंसी ब्रेक के बाद छोटे पर्दे पर लौटीं स्वरा भास्कर, जताई खुशी



