पति प्रिंस नरूला संग अनबन की अफवाहों पर युविका चौधरी का आया बयान- ‘बुरी नजर लग गई थी…’

Last Updated:October 26, 2025, 23:32 IST
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में बेटी एकलीन के जन्म के बाद अनबन की अफवाहें आईं, लेकिन दोनों ने मुश्किल दौर पार कर बेटी का पहला जन्मदिन खुशी से मनाया. अब अफवाहों पर युविका चौधरी ने रिएक्शन दिया है.
प्रिंस नरूला-युविका चौधरी की एक बेटी है. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: टीवी स्टार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी एक बार बुरे दौर से गुजरी थी. बेटी एकलीन के जन्म के तुरंत बाद से ही दोनों के बीच अनबन की अफवाहें फैलने लगी थीं. अब युविका चौधरी ने इस पर खुलकर बात की है. उन्होंने माना है कि उनकी शादी एक मुश्किल दौर से गुजरी थी. युविका चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे बुरी नजर जीवन के अनेक पहलुओं पर बुरा असर डाल सकती है.
युविका चौधरी कहती हैं, ‘हमारी शादी बुरे दौर से गुजरी है. यह बुरी नजर का असर था. जब आप लोगों की नजरों में इतने ज्यादा आ जाते हैं, तो आपकी ऊर्जा बदल जाती है. मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया. मैं आध्यात्मिक हो गई और खुद से प्यार करने लगी, जिससे मुझे उन समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिली.’ प्रिंस और युविका की मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 के सेट पर हुई थी. वे 12 अक्टूबर 2018 को शादी के बंधन में बंध गए थे. शादी के छह साल बाद दोनों ने अक्टूबर 2024 में अपनी बच्ची एकलीन का स्वागत किया.
प्रिंस के बर्थडे पर जब नहीं पहुंचीं युविका बेटी के जन्म के तुरंत बाद प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में खटास की अफवाहें उड़ीं. युविका प्रिंस के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुईं. बाद में लोगों ने ऐसा कहना शुरू कर दिया था कि दोनों के बीच कुछ दिक्कत चल रही है. हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं था. हाल में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अपनी बेटी एकलीन का पहला जन्मदिन मनाया था. इस जश्न की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस जोड़े ने बेटी के लिए एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने कहा कि उसके आने से जीवन खुशियों से भर गया है.
प्रिंस नरूला का बेटी के लिए इमोशनल पोस्टप्रिंस नरूला और युविका ने इस पोस्ट को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी बेबी डॉल एकलीन नरूला, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं मेरी बच्ची. तुमने अपनी खूबसूरत मुस्कान से मेरी जिंदगी बदल दी है, पापा आपके लिए सब कुछ करेंगे, आपको सबसे अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करेंगे. मेरी बेटी फाइटर बनेगी, मम्मा की जान और पापा की लाइफ. पापा के जीवन का सबसे अच्छा समय होता है जब आप मम्मी या पापा बोलते हो. सब रुक जाता है. आई लव यू माय बेबी.’
Abhishek Nagar
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
October 26, 2025, 23:32 IST
homeentertainment
पति प्रिंस नरूला संग अनबन की अफवाहों पर युविका चौधरी का आया बयान- ‘बुरी नजर..’



