Rajasthan

सड़क सुरक्षा का अनोखा संदेश, बिना हेलमेट वालों को चालान नहीं बल्कि गुलाब देकर दी समझाइश

Last Updated:December 16, 2025, 17:18 IST

Jodhpur Traffic Police Start Helmet Awareness Campaign : जोधपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती नहीं, समझाइश का रास्ता चुना. आखलिया चौराहे पर बिना हेलमेट चलाने वालों का चालान काटने के बजाय उन्हें गुलाब भेंट कर यातायात नियमों की सीख दी गई. डीसीपी शाइन सी के निर्देशन में चला यह अभियान लोगों को डर नहीं, जिम्मेदारी का संदेश देता नजर आया.

जोधपुर : शहर में बढ़ते सड़क हादसों और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जोधपुर यातायात पुलिस ने एक अनूठी और सकारात्मक पहल की. इस पहल के तहत आज आखलिया चौराहा पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों का चालान काटने के बजाय उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई.

अभियान के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने दोपहिया वाहन चालकों को रोका और उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. पुलिसकर्मियों ने बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि यह जीवन रक्षक कवच है, जो दुर्घटना के समय सिर को गंभीर चोट से बचाता है. गुलाब का फूल देकर समझाइश करने का उद्देश्य लोगों को नियमों के प्रति भय से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना रहा.

जुर्माना नहीं जागरूकता पहले, डीसीपी शाइन सी का साफ संदेशडीसीपी शाइन सी का संदेश: डर नहीं, जिम्मेदारी से निभाएं यातायात नियम. यातायात पुलिस के डीसीपी शाइन सी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान को आमजन का अच्छा प्रतिसाद मिला. डीसीपी शाइन सी लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जुर्माना लगाना पुलिस का अंतिम विकल्प है, प्राथमिक उद्देश्य लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है.

गुलाब के साथ नियमों की सीख, ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहलहेलमेट से सिग्नल तक, हर नियम पर दिया गया सुरक्षा संदेशआखलिया चौराया पर इस दौरान पुलिसकर्मियों ने न केवल हेलमेट, बल्कि सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग, गलत दिशा में वाहन चलाने और सिग्नल तोड़ने जैसे नियमों के बारे में भी लोगों को समझाया. कई वाहन चालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गुलाब देकर समझाइश करने से संदेश ज्यादा प्रभावी ढंग से समझ में आता है और नियमों के प्रति सकारात्मक भाव पैदा होता है.

असर दिखा अभियान का, लोगों ने लिया हेलमेट पहनने का संकल्पअभियान के दौरान कुछ लोगों ने मौके पर ही हेलमेट खरीदने और नियमित रूप से पहनने का संकल्प भी लिया. यातायात पुलिस ने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी शहर के विभिन्न चौराहों और व्यस्त मार्गों पर चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग यातायात नियमों के महत्व को समझें. यदि सभी लोग नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 16, 2025, 17:18 IST

homerajasthan

जोधपुर पुलिस ने गुलाब देकर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj