मनोरंजन से गुलजार होगा नवंबर का महीना, OTT पर दस्तक देंगी ये 7 धांसू सीरीज, लिस्ट में 1 फिल्म भी है शामिल

Last Updated:October 31, 2025, 13:23 IST
OTT Releases: इस साल नवंबर का महीना मनोरंजन से गुलजार होने वाला है. 7 सीरीज और एक फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं. इनका आप घर पर आराम से बैठकर अलग -अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आनंद उठा सकते हैं.
<strong>नई दिल्ली.</strong> नवंबर महीने में ओटीटी पर कई सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं. इसमें एक मूवी भी है. इस लिस्ट में ‘फैमिली मैन 3’ से लेकर ‘दिल्ली क्राइम’ सीजन 3 और ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ तक शामिल हैं. ये सभी सीरीज अलग-अलग ओटीटी पर दस्तक देंगी. यहां पर देखिए पूरी लिस्ट.

द फैमिली मैन 3: मनोज बाजपेयी की स्पाई थ्रिलर सीरीज का तीसरा सीजन Prime Video पर 21 नवंबर को दस्तक देने के लिए तैयार है. इस बार श्रीकांत तिवारी ऐसा खतरनाक केस पर काम करेगा, जो उनके पेशेवर और निजी जीवन को तहस-नहस कर सकता है.

दिल्ली क्राइम 3: अवॉर्ड विनिंग सीरीज दिल्ली क्राइम का तीसरा सीजन दस्तक देने के लिए तैयार है. इसमें शेफाली शाह और रसिका दुग्गल अपनी भूमिकाओं को दोबारा निभाएंगी. सीरीज का नया सीजन 14 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा.

बारामुल्ला: यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक पुलिस अधिकारी की अपहरणों की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है. हाल ही में मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है. इसकी कहानी कश्मीर में सेट की गई है. इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर 7 नवंबर से देख सकते हैं.

महारानी 4: हुमा कुरैशी एक बार फिर रानी भारती के किरदार में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है जिसकी कहानी बिहार की राजनीति पर आधारित है. सीरीज का चौथा सीजन 7 नवंबर को सोनी लिव पर दस्तक देगा.

स्ट्रेंजर थिंग्स 5: यह एक मोस्ट अवेटेड सीरीज है, जो पांचवें और आखिरी सीजन के साथ नवंबर महीने में ओटीटी पर लौट रही है. इस सीरीज में एक भयानक दुनिया को बयां किया गया है. न्यू सीजन में हॉकिन्स में अब तक की सबसे भयानक लड़ाई दिखाई जाएगी. यह सीरीज 26 नवंबर को रिलीज होगी.

द माइटी मेन: यह ड्रामा सीरीज Exandria की दुनिया में असामान्य हीरोज की टीम की कहानी है. इस एनिमेटेड सीरीज में एडवेंचर, ह्यूमर और इमोशंस का तड़का लगाया गया है. यह सीरीज 19 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

डेथ बाय लाइटनिंग: यह चार-एपिसोड की हिस्टोरिकल थ्रिलर सीरीज यूएस के राष्ट्रपति जेम्स गारफील्ड की हत्या पर आधारित है .यह गारफील्ड की प्रेसिडेंसी और चार्ल्स जे. गुइटॉ द्वारा हुई हत्या के इर्द-गिर्द की राजनीतिक और व्यक्तिगत उथल-पुथल में गहराई से उतरती है. इसे आप 6 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

थोड़े दूर थोड़े पास: पंकज कपूर, मोना सिंह और कुनाल रॉय कपूर की सीरीज Zee5 पर 7 नवंबर को रिलीज होगी. इसमें पंकज कपूर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी अश्विन मेहता की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने परिवार के हर सदस्य को 1 करोड़ रुपये की पेशकश करते हैं, अगर वे 6 महीने तक अपने सभी गैजेट्स से दूर रह सकें, ताकि वह उनसे दोबारा जुड़ाव महसूस कर सकें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 31, 2025, 13:23 IST
homeentertainment
मनोरंजन से गुलजार होगा नवंबर का महीना, OTT पर दस्तक देंगी ये 7 धांसू सीरीज



