Ground Report: 6 साल के बच्चे के फिंगरप्रिंट न आने से पूरे परिवार का राशन बंद, सरकार की ई-केवाईसी नीति पर सवाल

Last Updated:November 10, 2025, 16:32 IST
Ground Report: राजस्थान के सीकर जिले में हजारों गरीब परिवार ई-केवाईसी की समस्या के चलते खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. एक सदस्य की ई-केवाईसी न होने से पूरे परिवार का राशन बंद किया जा रहा है. लोकल 18 की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि कई परिवार केवल गेहूं पर निर्भर हैं और अब भूख की मार झेल रहे हैं.
सीकर. राजस्थान के हजारों लोग खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं. इसका कारण है राशन वितरण से जुड़ी ई-केवाईसी, अगर परिवार के एक भी सदस्य ने ई-केवाईसी नहीं करवाई तो पूरे परिवार को राशन से वंचित रखा जा रहा है. इससे उन गरीब लोगों के लिए परेशानियां बढ़ है जो, केवल खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े राशन में मिलने वाले गेहूं पर निर्भर थे. जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई पोस मशीन में ऐसे परिवारों को रेड कैटेगरी में डाल दिया जाता था, जिससे सभी सदस्य प्रभावित हो रहे हैं.
ऐसे में लोकल 18 की टीम ने ग्राउंड पर जाकर इस मुद्दे को लेकर लोगों से बात कि तो उन्होंने बताया कि यह सरकार का गलत फैसला है. इससे गरीब परिवारो की मुश्किल बढ़ गई है. ई-केवाईसी के चलते राशन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे सीकर के राहुल टांक ने बताया कि उनके परिवार को आधार राशन के गेहूं मिल रहे थे. लेकिन अब अचानक वे मिलना बढ़ हो गए हैं. ऐसे में अब परिवार की परेशानियां बढ़ गई है. अब राहुल पिछले तीन दिन से राशन की दुकान और रसद विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे है. इसके बाद भी अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं निकला है.
ग्राउंड रिपोर्ट हकीकत ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान लोकल 18 की टीम राहुल टांक के घर पहुंची, तो पता चला कि उनका परिवार BPL श्रेणी में आता है. वे खुद मजदूरी करते हैं और पिता अपनी छोटे इलेक्ट्रॉनिक सामानों को ठीक करने की दूकान चलाते हैं. राहुल की पत्नी गृहणी है, दो बेटे है दक्ष और लक्ष्य. पूरा परिवार मिलकर मुश्किल से अपना गुजर बसर कर पा रहा है. लेकिन BPL श्रेणी में आने के बाद भी राहुल के पूरे परिवार को राशन नहीं मिल रहा है.
राहुल टांक ने बताया कि उनका बेटा दक्ष 6 साल का है, उनकी ई-केवाईसी जरूरी है. लेकिन, पोस मशीन में उसके फिंगर नहीं आ रहे हैं. इसके बाद जब आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड में फिंगर अपडेट करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि अभी दक्ष की उंगलियों के फिंगरप्रिंट नहीं बने हैं, यानी आधार में अपडेट नहीं हो सकता. राहुल ने बताया कि इसके बाद जब रसद विभाग के कार्यालय पर जाकर अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि वे इसमें कुछ नहीं कर सकते.
5 साल से अधिक बच्चे की ई केवाईसी जरूरीआपको बता दें कि, 5 से 6साल से छोटे बच्चों के आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट नहीं आते हैं, ऐसे में उन्हें के माता-पिता के मोबाइल नंबर और नाम के आधार पर ही आधार कार्ड बनाए जाते हैं. राहुल के छोटे बेटे लक्ष्य की उम्र 5 साल से कम है उसकी ई केवाईसी नहीं हुई है लेकिन उसके बाद भी उसे राशन मिल रहा है. राहुल ने बताया कि अधिकारियों के अनुसार 5 साल से अधिक बच्चे की ई केवाईसी जरूरी है. ऐसे में दक्ष की उम्र 5 साल से अधिक हो गई लेकिन फिंगरप्रिंट नहीं आने से उनके पूरे परिवार को राशन नहीं मिल रहा है. अब राहुल सिस्टम से हर थक कर घर पर बैठ गया है. उसने लोकल 18 से कहा कि उनके सारे डाक्यूमेंट्स पूरे हैं, लेकिन प्राकृतिक गलती के चलते उन्हें राशन से वंचित किया जा रहा है.
एक्सपर्ट की राय सीकर की सामाजिक कार्यकर्ता रफीक खान ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है, ऐसे कई मामले हैं जिसमें एक सदस्य की ई-केवाईसी के चलते पूरे परिवार को राशन नहीं मिल रहा है. कई परिवार के सदस्य ऐसे हैं जो विदेशों में नौकरी करते हैं दो-तीन साल से एक बार घर पर आते हैं. अब केवल ई केवाईसी के लिए तो वे विदेश से लाखों रुपए खर्च करके घर नहीं आ सकते, उनके परिवारों को भी राशन नहीं दिया जा रहा है. सरकार का यह बहुत गलत फैसला है. सरकार को इस फैसले में बदलाव करते हुए केवल ई-केवाईसी नहीं होने वाले सदस्यों के गेहूं पर रोक लगनी चाहिए. इस पूरे परिवार को वंचित नहीं रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि यह परेशानी दिखा उन लोगों के आ रही है, जो केवल खाद्य सुरक्षा योजना के राशन से मिलने वाले गेहूं पर ही निर्भर है. ऐसे में सरकार को इस योजना में थोड़ा बदलाव करना चाहिए.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Sikar,Rajasthan
First Published :
November 10, 2025, 16:32 IST
homerajasthan
Ground Report: 6 साल के बच्चे के फिंगरप्रिंट न आने से पूरे परिवार का राशन बंद



