एसीबी के शिकंजे में विधायक का PA… महीनों से था फरार, जानें किस कांड में हुआ गिरफ्तार!

Last Updated:November 06, 2025, 19:46 IST
Jaipur News : एसीबी ने बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल के पीए रोहिताश मीणा को जयपुर से हिरासत में लिया, जिससे घोटाले की जांच में नई कड़ियां खुलने की उम्मीद है.
ख़बरें फटाफट

जयपुर. एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल के निजी सहायक रोहिताश मीणा उर्फ रोहित को हिरासत में ले लिया है. यह वही रोहिताश मीणा है, जो विधायक के ट्रैप केस के बाद से फरार चल रहा था. सूत्रों के अनुसार, एसीबी ने अब उसे जयपुर से हिरासत में लेकर मुख्यालय पहुंचाया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी. रोहिताश की गिरफ्तारी से इस पूरे मामले में नई कड़ियां खुलने की संभावना जताई जा रही है.
4 मई को एसीबी ने बागीदौरा के कांग्रेस विधायक जयकृष्ण पटेल को ट्रैप किया था. इस कार्रवाई के दौरान एसीबी ने बड़ी रकम एक प्लॉट से बरामद की थी. जांच में सामने आया कि उस प्लॉट से बरामद राशि विधायक पटेल से जुड़ी हुई थी और उसका संबंध रोहिताश मीणा से भी था, जो उनके पीए के रूप में काम करता था. कार्रवाई के तुरंत बाद से ही रोहिताश मीणा फरार हो गया था. एसीबी की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं, लेकिन वह हाथ नहीं लगा. आखिरकार महीनों की तलाश के बाद अब उसे हिरासत में लिया गया है.
अब मुख्यालय में होगी गहन पूछताछएसीबी अधिकारियों के अनुसार, रोहिताश मीणा से पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जाएगी कि रकम के लेन-देन में उसकी भूमिका कितनी थी और उसने फरारी के दौरान कहां-कहां शरण ली. एसीबी के पास इस मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां पहले से हैं, लेकिन रोहिताश की गिरफ्तारी से अब पूरे घोटाले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है.
विधायक को अगस्त में मिली थी जमानत
इस मामले में बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल को अगस्त महीने में राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी. हालांकि, एसीबी अभी भी इस केस में सबूत और नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि रोहिताश मीणा की गिरफ्तारी जांच के लिए अहम कड़ी साबित होगी.Anand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 06, 2025, 19:46 IST
homerajasthan
ACB के शिकंजे में विधायक का PA…महीनों से था फरार, किस कांड में हुआ गिरफ्तार?



