Entertainment

वो मनमोहिनी जिसपर कभी जान छिड़कते थे गोविंदा, बॉक्स ऑफिस पर था कब्जा, फराह खान से ये खास कनेक्शन नहीं होगा पता

Last Updated:July 07, 2026, 11:35 IST

80-90 के दशक की वो हसीना जिसका बॉलीवुड पर राज हुआ करता था. गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी इतनी जबरदस्त हिट थी कि दोनों ने 14 फिल्मों में साथ काम किया था. इन फिल्मों में साथ काम करने के दौरान दोनों के अफेयर की भी खूब चर्चा थी.

नई दिल्ली. गोविंदा के साथ एक्ट्रेस ने 14 फिल्मों में काम किया था. उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म गोविंदा के साथ ही थी. इन फिल्मों में काम करने के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और उनके अफेयर की भी खूब चर्चाएं होती थीं. जिस वक्त गोविंदा का नाम एक्ट्रेस संग जुड़ रहा था, उस दौरान उनकी सुनीता से शादी हो चुकी थी.

ये एक्ट्रेस नीलम कोठारी हैं. नीलम कोठारी और गोविंदा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट जोड़ियों में शुमार थी. दोनों ने साथ में कई फिल्में की थी, लेकिन उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि वो फिल्मों का रुख करेंगी.

विदेश में रहने वाली नीलम कोठारी भारत छुट्टियां मनाने आई थीं औऱ तभी डायरेक्टर की उनपर नजर पड़ी. नीलम कोठारी हांगकांग में पली-बढ़ी हैं और वो वेकेशन के लिए इंडिया आई थीं. उस वक्त निर्देशक रमेश बहल की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में फिल्म ‘जवानी’ (1984) से बॉलीवुड में कदम रखा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम neelamkotharisoni)

Add as Preferred Source on Google

अपने करियर के दौरान भले ही नीलम कोठारी ने ज्यादातर फिल्में गोविंदा के साथ की थीं, लेकिन वो चंकी पांडे, सलमान खान के साथ भी स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. गोविंदा के अलावा उन्होंने चंकी पांडे के साथ ‘आग ही आग’ (1987) और ‘पाप की दुनिया’ (1988) जैसी कई हिट फिल्में दीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम neelamkotharisoni)

एक्ट्रेस ने आमिर खान के साथ उनकी फिल्म ‘अफ़साना प्यार का’ (1991) में काम किया था. इस फिल्म का गाना ‘टीपू टीपू बरसा पानी’ आज भी लोकप्रिय है. नीलम कोठारी भले ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखना चाहती थी, लेकिन उनका फराह खान से खास कनेक्शन है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम neelamkotharisoni)

फराह खान के साथ नीलम के कनेक्शन के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे. हाल ही में फराह खान ने अपने फूड व्लॉग पर इस रिश्ते के बारे में बताया. फराह अपने कुक दिलीप के साथ नीलम कोठारी और उनके पति समीर सोनी के मुंबई वाले घर पर पहुंची. इस व्लॉग में दोनों ने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम neelamkotharisoni)

नीलम कोठारी के साथ व्लॉग शूट करते हुए फराह खान ने बताया कि वो दोनों कजिन बहनें हैं. भले ही उनका खून का रिश्ता नहीं है लेकिन वो कजिन हैं. नीलम ने इस बात को फिर समझाया कि आखिर कैसे दोनों के बीच रिश्ता जुड़ा हुआ है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम neelamkotharisoni)

नीलम ने बताया कि उनकी आंटी मोना ने फराह खान के अंकल सरोज से शादी की है औऱ इस नाते दोनों कजिन लगती हैं. हालांकि वो खून के रिश्ते से नहीं जुड़ी हुई हैं. फराह खान के व्लॉग पर नीलम ने अपने खूबसूरत घर की झलक भी शेयर की. वो बेहद आलीशान आशियाने में रहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम neelamkotharisoni)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj