Entertainment
लता मंगेशकर-उदित नारायण का वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनकर फिर याद आएगा पहला प्यार

90 के दशक की रोमांटिक फिल्मों और उनके खूबसूरत गानों की बात हो, तो ‘तुम क्या मिले’ जैसा गीत आज भी दिल को छू जाता है. फिल्म ‘सातवां आसमान’ का यह रोमांटिक गाना लता मंगेशकर और उदित नारायण की सुरीली आवाज में सजा है. गाने में प्यार की मासूमियत, पहली मोहब्बत की हल्की-सी बेचैनी और अपने साथी के मिलने की खुशी को बेहद खूबसूरती से पेश किया गया है. इसकी मधुर धुन, लता दी और उदित नारायण की आवाज का जादू गीत को खास बनाता है. पुराने हिंदी सिनेमा के रोमांटिक गानों को पसंद करने वालों के लिए यह गीत आज भी एक खूबसूरत एहसास की तरह है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



