Rajasthan

पाली में निर्माणाधीन पुलिया बनी ‘डेथ ट्रैप’, जोजावर-बांसोर मार्ग पर मौत को दावत दे रही विभाग की लापरवाही

Last Updated:May 11, 2026, 19:24 IST

Pali Diversion Road Problem: पाली जिले के जोजावर-बांसोर मार्ग पर निर्माणाधीन पाइप पुलिया लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं. रात के समय चेतावनी बोर्ड और डेंजर टेप नहीं होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है. मुख्य मार्ग बंद होने के कारण लोग खराब डायवर्जन से गुजरने को मजबूर हैं, जहां कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं. ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामले के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने रेडियम डेंजर टेप और डायवर्जन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

पाली. पुल तो बन रहा है, मगर लगता है कहीं इस पुल के मुकम्मल होने से पहले गांव के कई लोग शहीद न हो जाएं! ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि विकास की नींव जब लापरवाही पर रखी जाती है, तो वह सुविधा से ज्यादा मुसीबत का सबब बन जाती है. कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों जोजावर-बांसोर रोड का है, जहां निर्माणाधीन पुलिया लोगों के लिए वरदान बनने के बजाय ‘डेथ ट्रैप’ साबित हो रही है. पाली जिले के जोजावर-बांसोर मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पाइप पुलिया इन दिनों वाहन चालकों के लिए काल का ग्रास बनी हुई है.

कहने को तो यहां जनता की सुविधा के लिए पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर सुरक्षा के नाम पर भारी लापरवाही बरती जा रही है. निर्माण स्थल पर ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों को ताक पर रख दिया है. सबसे बड़ी चुनौती रात के वक्त खड़ी होती है. निर्माणाधीन पुलिया के दोनों ओर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही दूर से चमकने वाली डेंजर टेप का इस्तेमाल किया गया है. रात के अंधेरे में तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालकों को अचानक सामने खुदाई और निर्माण सामग्री देख संभलने का मौका तक नहीं मिलता. यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन संबंधित विभाग किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है.

वैकल्पिक मार्ग बन गया है मुसीबतों का रास्ता

निर्माण के कारण मुख्य रास्ता बंद है और वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन) की स्थिति इतनी बदतर है कि यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं. पूरा रास्ता धूल के गुबार से भरा हुआ और खस्ताहाल है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस कच्चे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर अब तक कई बाइक सवार संतुलन खोकर गिर चुके हैं और चोटिल हो चुके हैं.

ठेकेदार की मनमानी से जनता परेशान

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार और साइट मैनेजर को चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा घेरा बनाने के लिए कहा, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया. लोगों का कहना है कि प्रशासन की चुप्पी ठेकेदार के हौसलों को बढ़ा रही है.

रेडियम डेंजर टेप और डायवर्जन बोर्ड लागने का निर्देश

मामला बढ़ता देख सार्वजनिक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता तनुजा गहलोत ने इस संबंध में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की कमी को तुरंत दूर किया जाएगा. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन पाइप पुलिया के दोनों ओर तुरंत प्रभाव से रेडियम डेंजर टेप और डायवर्जन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj