45 डिग्री में ‘आग’ बन गई धरती, रेत पर 10 सेकंड खड़े रहना भी मुश्किल! जानें ऐसा क्यों

Last Updated:May 09, 2026, 15:28 IST
Rajasthan Barmer Weather: पश्चिमी राजस्थान का सरहदी बाड़मेर जिला इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. यहां तापमान 45°C के पार पहुंचने के साथ ही धरती मानो ‘आग’ उगलने लगी है. दूर-दूर तक फैले रेत के टीले दिन चढ़ते ही इतने गर्म हो रहे हैं कि उन पर 10 सेकंड खड़े रहना भी किसी चुनौती से कम नहीं है.
ख़बरें फटाफट
बाड़मेर. सरहदी बाड़मेर में गर्मी अपने चरम पर है. तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचते ही रेत के टीले तवे जैसे तपने लगे हैं. हालात ऐसे हैं कि दोपहर में रेत पर कुछ सेकंड खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है. लोग घरों में कैद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने के साथ ही लू ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है.
पश्चिमी राजस्थान का सरहदी बाड़मेर जिला इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. यहां तापमान 45°C के पार पहुंचने के साथ ही धरती मानो ‘आग’ उगलने लगी है. दूर-दूर तक फैले रेत के टीले दिन चढ़ते ही इतने गर्म हो रहे हैं कि उन पर 10 सेकंड खड़े रहना भी किसी चुनौती से कम नहीं है. गर्म हवाओं और लू ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है.
रेगिस्तानी इलाको व रेत के टीलों पर ज्यादा तापमानबाड़मेर में सुबह 9 बजे तक सामान्य दिखने वाला मौसम दोपहर होते-होते विकराल रूप ले लेता है. दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप और लू के थपेड़ों से बाजार सूने पड़ने लगते हैं. सबसे ज्यादा असर रेगिस्तानी इलाकों और रेत के टीलों पर देखने को मिल रहा है जहां रेत का तापमान सामान्य हवा से कई डिग्री ज्यादा महसूस हो रहा है.
हिटवेव रहेगी जारी,तापमान में आएगी बढ़ोतरीमौसम विशेषज्ञों के अनुसार रेगिस्तानी इलाकों में रेत सूरज की गर्मी को तेजी से सोखती है, जिससे उसकी सतह का तापमान काफी ज्यादा हो जाता है. इसी कारण रेत पर ज्यादा देर खड़े रहने पर पैरों में जलन महसूस होती है. आने वाले दिनों में भी हीटवेव का असर जारी रहने की संभावना है.
बाड़मेर की पहचान उसके विशाल रेत के टीलों और रेगिस्तानी खूबसूरती से होती है. महाबार, चोहटन और रोहिड़ी के धोरों पर हर साल आने वाले पर्यटक सुबह-शाम इन टीलों का आनंद लेते हैं. लेकिन इन दिनों दोपहर के वक्त यही टीले गर्मी का सबसे बड़ा उदाहरण बन गए हैं. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक जगहों पर भी लोग छांव तलाशते नजर आते हैं. पार्क और खुले मैदान दिन में लगभग खाली पड़े रहते हैं. बच्चे भी अब शाम ढलने के बाद ही बाहर खेलते दिख रहे हैं.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Barmer,Rajasthan



