Rajasthan

पूरे परिवार का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार तो रो पड़ा पूरा गांव, शव देखकर फट गया कलेजा

Last Updated:August 18, 2026, 13:41 IST

Jhunjhunu News : मुंबई में मृत मिले भारतीय नौसेना के जवान पूरणमल मेहरा, उनकी पत्नी ओमा मेहरा और उनके दोनों बच्चों का सोमवार को झुंझुनूं जिले के ककराना गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया. पूरे परिवार के शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई. पूरणमल के पूरे परिवार की मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. पूरे परिवार का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार तो रो पड़ा पूरा गांव, फट गया कलेजाZoomपूरे परिवार की मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी.

झुंझुनूं. झुंझुनूं जिले के ककराना गांव में सोमवार को माहौल बेहद भावुक कर देने वाला था. वजह थी गांव के एक पूरे परिवार का सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार. गांव के पूरणमल मेहरा भारतीय नौसेना में थे और परिवार समेत मुंबई रहते थे. मेहरा समेत उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की 15 अगस्त को मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. उसके बाद सोमवार को उनके शवों को उनके ककराना गांव लाया गया. चारों के शव गुढ़ागौड़जी थाने से सेना के वाहन से गांव लाए गए. शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई. पूरे परिवार के शव देखकर केवल मेहरा के परिजन ही नहीं बल्कि पूरा गांव रो पड़ा.

जवान पूरणमल की अंतिम यात्रा सेना के वाहन से निकाली गई जबकि उनकी पत्नी ओमा की अर्थी परिजनों ने कंधे पर उठाई गई. तीन वर्षीय बेटे यश और तीन महीने की मासूम बेटी के शवों को परिजन और ग्रामीण गोद में लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचे. शमशान घाट पर नौसेना जवान पूरणमल मेहरा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. सेना के जवानों ने उनके पिता शंभू दयाल मेहरा को तिरंगा सौंपा. इसके बाद पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. पूरणमल के छोटे भाई मुकेश कुमार ने मुखाग्नि दी.

करीब छह दिन पहले उनसे फोन पर बातचीत हुई थी
मुकेश कुमार ने बताया कि पूरणमल वर्ष 2015 में जोधपुर से नौसेना में भर्ती हुए थे. वर्ष 2020 में उनकी शादी सीकर जिले के खंडेला निवासी ओमा मेहरा से हुई थी. पूरणमल करीब नौ महीने पहले गांव ककराना आए थे. परिजनों की करीब छह दिन पहले उनसे फोन पर बातचीत हुई थी. इसके बाद पिछले तीन दिनों से परिवार के लोग उन्हें फोन कर रहे थे. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. पूरणमल तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे. उनके बड़े भाई बृजलाल मेहरा भी सेना में हैं. छोटा भाई मुकेश गांव में ही रहता है. पिता शंभू दयाल गांव में किराना दुकान चलाते हैं.

बच्चों और पत्नी के शव बिस्तर पर मिले थे
बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को मुंबई के हाई-सिक्योरिटी नेवी नगर स्थित सरकारी आवास में पूरणमल मेहरा फंदे से लटके मिले थे. उनकी पत्नी ओमा मेहरा, तीन वर्षीय बेटे यश और तीन महीने की बेटी के शव कमरे में बिस्तर पर मिले थे. मुंबई पुलिस फिलहाल इस मामले में परिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच कर रही है. बच्चों और महिला की मौत के मामले में जहर दिए जाने या सेवन किए जाने की आशंका सहित अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है.

हत्या और आत्महत्या अभी तक साफ नहीं हो पाया हैमौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने की बात सामने आई है. पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. फिलहाल किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है. ककराना गांव में चारों शव पहुंचने के बाद माहौल बेहद गमगीन हो गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिवार को ढांढस बंधाया. एक साथ जवान, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की अंतिम विदाई ने हर किसी को भावुक कर दिया.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

August 18, 2026, 13:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj