रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, मेकर्स करेंगे ग्रैंड लॉन्च

Last Updated:July 08, 2026, 19:34 IST
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 18 जुलाई को दिल्ली के भारत मंडपम में रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर राम और साई पल्लवी सीता के रोल में हैं.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मेगा बजट फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म का बेसब्री से इंतजार है आखिर इस दो पार्ट वाली रामायण कैसे होगी. अब रामायण के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा है. चलिए बताते हैं आखिर कब रिलीज होगा.
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज होगा. इसके लिए मेकर्स ने बड़ी तैयारी भी की है. ट्रेलर दिल्ली के भारत मंडपम में रिलीज होगा. इसे नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा भी जॉइन करेंगे. इसके साथ ही फिल्म की कास्ट भी दिख सकती है.
रामायण की कास्टबता दें रामायण में रणबीर कपूर राम की भूमिका में तो सई पल्लवी मां सीता के रोल में नजर आएंगी. रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर से लेकर यश भी फिल्म का हिस्सा है. फिल्म में सनी देओल हनुमान का रोल निभा रहे हैं.
रामायण का रिलीज हो चुका टीजररामायण का अब तक दर्शकों को टीजर देखा है. हनुमान जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को इसका टीजर रिलीज हुआ था. जहां रणबीर कपूर की झलक प्रभु राम के रूप में देखने को मिली थी.
रामायण की रिलीज डेटरामायण की रिलीज डेट की बात करें तो ये इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है. वहीं इसका दूसरा भाग अगले साल दिवाली 2027 में रिलीज होगा.
About the AuthorVarsha
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें



