जयपुर की ज्वैलरी का जलवा, खजाना महल में सजी बॉलीवुड फिल्मों की खास ज्वैलरी, देखने वालों की लग रही लाइन

जयपुर ज्वैलरी का जलवा, खजाना महल में सजी फिल्मी ज्वैलरी, देखने के लिए लगी लाइन
Jaipur Artificial Jewellery : जयपुर अपनी खूबसूरत और पारंपरिक ज्वैलरी के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन अब यह चमक बॉलीवुड तक भी पहुंच चुकी है. शहर के खजाना महल में एक खास गैलरी बनाई गई है, जहां फिल्मों और अवॉर्ड शो में इस्तेमाल हुई जयपुरी आर्टिफिशियल ज्वैलरी को सहेजकर रखा गया है. यहां वीर, देवदास जैसी फिल्मों से लेकर IIFA अवॉर्ड्स तक की ज्वैलरी प्रदर्शित की गई है, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक पहुंच रहे हैं. इन गहनों को खास तौर पर जयपुर में डिजाइन किया गया था और शूटिंग के बाद इन्हें गैलरी में सजाया गया, ताकि लोग जयपुरी कारीगरी की बारीकी को समझ सकें. गैलरी में महारानी का क्राउन और कोहिनूर जैसे हीरे की प्रतिकृति भी आकर्षण का केंद्र हैं. गर्मियों के मौसम में यहां पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है.




