Entertainment

सिनेमाघरों में ये 5 बड़ी फिल्में लाएंगी तूफान, टेंशन में सलमान खान, तीसरी मूवी का सबको इंतजार

Last Updated:May 14, 2026, 21:58 IST

Upcoming Bollywood Movies 2026 : पूरी दुनिया में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. 15 मई शक्रवार से जियो हॉट स्टार पर इसे स्ट्रीम कर सकते हैं. धुरंधर 2 अभी भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है. 1833.56 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है. ‘धुरंधर 2’ जैसे फिल्म का रोमांच दर्शकों को आने वाले महीनों में भी मिलेगा. दर्शकों को बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. साउथ सुपर स्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली है. ‘पेड्डी’ का ऑफिशियल ट्रेलर 18 मई को रिलीज होगा. दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट अगले साल तक जारी रहेगा. 2026-27 में आने वाले समय 10 ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्में कौनसी हैं, आइये जानते हैं…..

मई के बचे महीने में दो तारीखें बेहद खास हैं. एक तो 15 मई और दूसरी तारीख है 18 मई. 15 मई को ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है. 18 मई को रामचरण-जाह्नवी कपूर की बहुत प्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है. ‘पेड्डी’ मूवी 4 जून को रिलीज होगी. ‘पेड्डी’ में रामचरण का बिल्कुल ही अलग लुक देखने को मिलेगा. फिल्म में एआर रहमान का म्यूजिक है. फिल्म की कहानी अखाड़ा और क्रिकेट पर बेस्ड होने वाली है. ऐसे ही 9 और धुआंधार फिल्में आगे आने समय में रिलीज होने वाली है. ये फिल्में हैं : वेलकम टू द जंगल, बंटवारा 1947, किंग, रामायण पार्ट 1, टॉक्सिक, मातृभूमि, जेलर 2, अल्फा, धमाल 4, रेंजर और खोसला का घोसला 2. आइये जानते हैं इन फिल्मों से जुड़े मजेदार फैक्ट्स…

सबसे पहले बात करते हैं ‘भूतबंगला’ जैसी हिट फिल्म देने वाले अक्षय कुमार की. उनकी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसका डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. फिल्म की स्टार कास्ट बेहद खास है. इस मूवी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी के साथ रवीना टंडन भी नजर आएंगी. परेश रावल, राजपाल यादव भी कॉमिक रोल में नजर आएंगे. हालांकि नाना पाटेकर और अनिल कपूर इसमें नजर नहीं आएंगे. नाना पाटेकर ने फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाने पर दुखी मन से कहा था कि ‘हम पुराने हो गए हैं.’

इस लिस्ट में दूसरी अपकमिंग मूवी ‘धमाल 4’ है जिसके 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होने की संभावना है. यह ‘धमाल’ सीरीज की चौथी फिल्म होगी. फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार ने किया है. वही इंदर कुमार जिन्होंने 90 के दशक में ‘दिल’ ‘बेटा’ ‘राजा’ और ‘इश्क’ जैसी फिल्में बनाईं. ‘धमाल 4’ में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है. पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है.

Add as Preferred Source on Google

वायआरएफ स्पाय यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ का सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आलिया भट्ट-शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म का टीजर आदित्य चोपड़ा के जन्मदिन 21 मई को रिलीज हो सकता है. माना जा रहा है कि फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. इस मूवी का डायरेक्शन शिव रवैल ने किया है. फिल्म में अनिल कपूर-बॉबी देओल भी नजर आएंगे. ‘एनिमल’ मूवी में दोनों नजर आए थे. ‘वॉर 2’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में बॉबी देओल एक छोटी लड़की के हाथ पर ‘अल्फा’ का टैटू बनाते नजर आए थे. माना जा रहा है कि अल्फा का मतलब सबसे तेज, सबसे मजबूत-सबसे बहादुर से है. ‘अल्फा’ में ऋतिक रोशन का भी कैमियो रोल होगा. यह 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म की कहानी माइंड ब्लोइंड रहने वाली है.

अगस्त 2026 में सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ रिलीज हो सकती है. पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था. बाद में नाम बदल दिया गया. फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग दोबारा हो रही है. पहले यह फिल्म रियल घटना पर बेस्ड थी लेकिन अब स्टोरी काफी हद तक काल्पनिक होगी. सलमान खान की यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो सकती है. फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लखिया कर रहे हैं. ‘खोसला का घोसला 2’ भी अगस्त 2026 में ही रिलीज होगी.

हिंदी सिनेमा के इतिहास में बॉलीवुड की दो सुपर स्टार आमिर खान-सनी देओल पहली बार एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगे. जी हां! दोनों ही सुपर स्टार ‘बंटवारा 1947’ में काम कर रहे हैं. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947’ था. यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी. अगर ऐसा होता है तो बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों ‘मातृभूमि और बंटवारा 1947’ में क्लैश देखने को मिलेगा. ऐसे में एक संभावना यह है कि इस क्लैश को टाला जाए. दोनों फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव किया जाए.

‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ का सबको इंतजार है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. ‘जवान’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े थे. विजय सेतुपति और नयनतारा भी इस फिल्म में नजर आई थीं. ‘किंग’ फिल्म का स्क्रीनप्ले सुजॉय घोष, सिद्धार्थ आनंद, सुरेश नैयर और सागर पंड्या ने लिखा है. डायलॉग अब्बास टायरवाला ने लिखे हैं. म्यूजिक सचिन-जिगर का है. प्रोड्यूसर गौरी खान हैं. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी नजर आएंगी. फिल्म की कहानी एक ऐसे खूंखार इंसान की जो समुद्र के बीच बनी जेल से निकलता है लेकिन फिर से क्राइम की दुनिया में आ जाता है. ‘किंग’ फिल्म से शाहरुख खान क्या फिर से बॉक्स ऑफिस के किंग साबित होगे या नहीं, यही देखना होगा.

इन सबके अलावा ‘रामायण पार्ट 1’, ‘टॉक्सिक’, ‘जेलर 2’, ‘रेंजर’ और ‘खोसला का घोसला 2’ जैसी फिल्में भी आगे आने वाले समय में 2026 में रिलीज होंगी. इसमें से ‘रामायण पार्ट 1’ और ‘टॉक्सिक’ फिल्म सबसे ज्यादा चर्चित हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण फिल्म का पहला पार्ट अक्टूबर 2026 में रिलीज होने की संभावना है. रणबीर कपूर फिल्म में राम की भूमिका में जबकि साई पल्लवी मां सीता के रोल में नजर आएंगी. यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है. दोनों पार्ट का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसी तरह यश की ‘टॉक्सिक’ फिल्म भी 2026 के अंत तक रिलीज हो सकती है. दो बार इस फिल्म की रिलीज टल चुकी है. रजनीकांत की ‘जेलर 2’ सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में आएगी. अजय देवगन-संजय दत्त की एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘रेंजर’ 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. जगन शक्ति ने इस फिल्म का निर्देशन किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj