पापा की गोद में नजर आ रहे ये 8 एक्टर्स, एक तो बन चुका सुपरस्टार, दूसरी की क्यूटनेस पर फिदा है जमाना

Last Updated:June 21, 2026, 05:01 IST
नई दिल्ली. बॉलीवुड में भी कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो अपने पिता के बेहद करीब हैं. फादर्स डे के मौके पर उन सेलेब्स पर की अपने पिता के साथ फोटोज वायरल हो रही है. इन फोटोज में वह अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं. इनमें पहली हैं, दीपिका पादुकोण वह अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ अक्सर नजर आती हैं. पिता के साथ उनकी ये खूबसूरत फोटो काफी वायरल हो रही है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में भी कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो अपने पिता के बेहद करीब हैं. फादर्स डे के मौके पर उन सेलेब्स पर की अपने पिता के साथ फोटोज वायरल हो रही है. इन फोटोज में वह अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं. इनमें पहली हैं, दीपिका पादुकोण वह अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ अक्सर नजर आती हैं. पिता के साथ उनकी ये खूबसूरत फोटो काफी वायरल हो रही है.
दूसरी है आलिया भट्ट. पिता महेश भट्ट की फिल्मों में उन्होंने बचपन में भी काम किया है.पिता संग वायरल हो रही इस फोटो में आलिया भट्ट् बेहद क्यूट लग रही हैं. गोल-मटोल आलिया की फोटो पर लोग प्यार लुटा रहे हैं. आज भी आलिया भट्ट की क्यूटनेस पर जमाना फिदा है.
तीसरे हैं, रणबीर कपूर, पिता ऋषि कपूर के साथ भले ही वह बहुत ज्यादा नजर नहीं आते थे. लेकिन अपने पिता के कई किस्से वह अक्सर शेयर करते रहते हैं. पिता ऋषि कपूर संग इस फोटो में रणबीर कपूर बहुत प्यारे लग रहे हैं. आज वह इंडस्ट्री में सुपरस्टार बन चुके हैं.
Add as Preferred Source on Google
शिवांगी कपूर और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर की पिता संग ये फोटो लोगों का दिल जीत रही है. फोटो में वह जमकर पोज देती नजर आ रही हैं. इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन की पिता-पुत्र की जोड़ी के लोग फैन हो जाते हैं. फोटो में नजर आ रहे नन्हे अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन की ओर देखते हुए शरारती लग रहे हैं.
सोनम कपूर और अनिल कपूर दोनों की ही अलग केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है. सामने आई इस फोटो में सोनम अपने पिता अनिल कपूर की गोद में नजर आ रही हैं. फादर्स डे के मौके पर ये फोटो आपका दिल जीत लेगी
सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर लोग भले ही खूब बातें करते रहे. लेकिन एक्टर ने बेटी की शादी में आकर लोगों को चौंका दिया था.पिता की गोद में बैठी सोनाक्षी की ये बचपन की फोटो लोगों को भा रही है.
सारा अली खान और सैफ अली खान की फोटोज अक्सर वायरल होती रहती हैं. सैफ कई बार शूटिंग पर भी सारा को लेकर जाते थे. इसलिए दोनों के बचपन की कई फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन फादर्स डे पर पिता-पुत्री की ये फोटो बेहद खूबसूरत लग रही है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



