ये लाल, सफेद और नीले फूड आपके हार्ट को बुढ़ापे तक रखेंगे फिट, कैंसर और डायबिटीज का भी डर करेंगे दूर

Last Updated:July 11, 2026, 14:24 IST
अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में भी आपका दिल स्वस्थ रहे और शरीर गंभीर बीमारियों से बचा रहे, तो अपनी डाइट के रंगों पर ध्यान देना शुरू कर दीजिए. लाल, सफेद और नीले रंग के कई प्राकृतिक फूड्स ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.थाली में शामिल करें ये लाल, सफेद और नीले फूड्स.
अक्सर लोग भोजन चुनते समय केवल स्वाद या कैलोरी पर ध्यान देते हैं, लेकिन फलों और सब्जियों का रंग भी उनके पोषण के बारे में बहुत कुछ बताता है. अलग-अलग रंग के फूड्स में अलग तरह के विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. यही कारण है कि पोषण विशेषज्ञ रोजाना रंग-बिरंगे फूड्स खाने की सलाह देते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे रंग के फूड्स के बारे में बताएंगे जो कैंसर, हार्ट से जुड़ी समस्या या डायबिटीज के खतरे को कम करने में मदद करेंगे.
Healthline में छपी रिपोर्ट के अनुसार, लाल, सफेद और नीले (या बैंगनी) रंग के प्राकृतिक फूड्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. ये पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य, मस्तिष्क की कार्यक्षमता और मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
लाल रंग के फूड्स: दिल के लिए फायदेमंदचुकंदर, टमाटर, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, चेरी और लाल शिमला मिर्च जैसे लाल रंग के फूड्स में लाइकोपीन, एंथोसाइनिन और विटामिन C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये शरीर में सूजन कम करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं. कुछ शोध बताते हैं कि इनका नियमित सेवन हृदय रोग और कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में सहायक हो सकता है.
सफेद रंग के फूड्स: इम्यूनिटी और हार्ट दोनों के लिए अच्छेलहसुन, प्याज, फूलगोभी, मशरूम और मूली जैसे सफेद रंग के खाद्य पदार्थ सल्फर यौगिकों, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. खासतौर पर लहसुन में मौजूद एलिसिन हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है. ये फूड्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ-साथ सूजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकते हैं.
नीले और बैंगनी फूड्स: दिमाग और दिल के लिए सुपरफूडब्लूबेरी, जामुन, काले अंगूर, बैंगनी पत्तागोभी और बैंगन जैसे फूड्स में एंथोसाइनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने, याददाश्त को सपोर्ट करने और हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज व कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार माना जाता है.
About the AuthorVividha SinghSub Editor
विविधा सिंह इस समय हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



