1 घंटे में सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न करती है ये एक्सरसाइज! आपकी फेवरेट वर्कआउट इस लिस्ट में किस नंबर पर है?

Last Updated:July 08, 2026, 22:58 IST
क्या आप भी वजन घटाने के लिए घंटों एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल रहा? हो सकता है वजह आपकी चुनी हुई एक्सरसाइज हो. जानिए 1 घंटे में सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न करने वाली एक्सरसाइज कौन-सी है और आपकी पसंदीदा वर्कआउट इस लिस्ट में किस नंबर पर है.सबसे ज्यादा कैलोरी बर्न करने वाली एक्सरसाइज.
आजकल फिट रहने और वजन नियंत्रित रखने के लिए लोग जिम, योग, रनिंग और कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं. हालांकि, हर एक्सरसाइज एक जैसी कैलोरी बर्न नहीं करती. कुछ गतिविधियां कम समय में ज्यादा ऊर्जा खर्च कराती हैं, जबकि कुछ लंबे समय तक करने पर बेहतर परिणाम देती हैं. ऐसे में अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना या शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटाना है, तो यह जानना जरूरी है कि कौन-सी एक्सरसाइज आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकती है.
Healthline में छपी रिपोर्ट के अनुसार, कैलोरी बर्न करने की मात्रा कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे व्यक्ति का वजन, उम्र, फिटनेस लेवल, एक्सरसाइज की तीव्रता और उसे कितनी देर तक किया गया. रिपोर्ट में बताया गया है कि लगभग 155 पाउंड (करीब 70 किलोग्राम) वजन वाले व्यक्ति के लिए एक घंटे की तेज रनिंग सबसे ज्यादा कैलोरी खर्च करने वाली गतिविधियों में शामिल है. इसके बाद वॉटर पोलो, तेज साइक्लिंग, कैलिस्थेनिक्स और सर्किट ट्रेनिंग जैसी हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज भी काफी प्रभावी मानी जाती हैं. इसलिए किसी भी कैलोरी चार्ट को अंतिम सच मानने के बजाय उसे एक अनुमान के रूप में देखना चाहिए.
View this post on Instagram



