काफी हद तक ‘शोले’ जैसी थी ये फिल्म, आमिर खान ने किया खुलासा, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने का भी खोल दिया राज

Last Updated:May 17, 2026, 20:16 IST
आमिर खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. लेकिन उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में भी की हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर खूब किरकिरी हुई थी. लेकिन अब उन्होंने खुलासा किया है कि उस फिल्म में वह अपने रोल को लेकर काफी एक्साइटेड थे.
नई दिल्ली. आमिर खान ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. सुपरस्टार ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में यह पहली ऐसी फिल्म थी, जिसे उन्होंने कहानी से ज्यादा अपने किरदार पसंद आया था. लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.
आमिर खान की ये फिल्म बड़े स्टारकास्ट भी नहीं बचा पाए थे. बॉक्स ऑफिस पर तो इसका रिस्पॉन्स बहुत बुरा रहा था. मुंबई में हुए एक मास्टरक्लास इवेंट में आमिर ने कहा कि वह आमतौर पर किसी भी प्रोजेक्ट को चुनते समय सबसे पहले उसकी कहानी देखते हैं.
लेकिन इस फिल्म को उन्होंने साइन ही अपना किरदार देखकर किया था.आमिर ने कहा कि दंगल जैसी फिल्म उन्होंने इसलिए की क्योंकि उसकी स्क्रिप्ट उन्हें बेहद पसंद थी. ठीक इसी तरह ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’में उन्हें अपना किरदार दमदार लगा था.
Add as Preferred Source on Google
आमिर के मुताबिक, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के मामले में उन्होंने अलग फैसला लिया. उन्हें फिल्म की कहानी ठीक-ठाक लगी, लेकिन उनका किरदार फिरंगी इतना दिलचस्प लगा कि उन्होंने किरदार के लिए फिल्म के लिए हामी दी थी.
अपनी बात आगे रखते हुए आमिर ने कहा था कि फिल्म की कहानी काफी हद तक शोले जैसी लग रही थी. शोले में ठाकुर अपने परिवार का बदला लेने के लिए जय और वीरू को लेकर आते हैं. इसी तरह फिल्म में जफीरा अपने मिशन में फिरंगी की मदद लेता है.
आमिर ने इस बात का भी खुलासा किया कि इस फिल्म की जो पहली स्क्रिप्ट थी, उसमें कुछ बदलाव किया गया था. लेकिन किसी वजह से स्क्रिप्ट में बदलाव किया गया और फिल्म की पूरी कहानी को बदलना पड़ा.
आमिर ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें खुद भी ये कहानी पसंद नहीं थी. निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य से भी उन्होंने बता की थी कि स्क्रिप्ट में बदलाव होना चाहिए. लेकिन मेकर्स ने उनकी एक नहीं सुनी.
आमिर ने ये भी बताया कि इस फिल्म के लिए कई एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया गया था. लेकिन दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर ने इस रोल को रिजेक्ट कर दिया था. बाद में ये रोल फातिमा सना शेख के हिस्से में आया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



