Sports

7 करोड़ लेकर बेंच गरम रहा गुजरात टाइटंस का ये खिलाड़ी, प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने पर तोड़ी चुप्पी

होमखेलक्रिकेट

7 करोड़ लेकर बेंच गरम रहा GT का ये खिलाड़ी, प्लेइंग XI को लेकर तोड़ी चुप्पी

Last Updated:April 21, 2026, 18:18 IST

Jason Holder Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों से मिली हार के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-5 से बाहर हो गई है. टीम इस सीजन अपने संयोजन को लेकर संघर्ष करते हुए दिख रही है. ऐसे में जेसन होल्डर का कहना है कि वह पूरी तरह से स्टैंड बाय मोड पर हैं. उन्हें जब भी टीम के लिए मौका मिलेगा वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में दमदार खेल दिखाएंगे.7 करोड़ लेकर बेंच गरम रहा GT का ये खिलाड़ी, प्लेइंग XI को लेकर तोड़ी चुप्पीZoomआईपीएल 2026 में लय में नहीं दिख रही है गुजरात

नई दिल्ली: अपने डेब्यू सीजन में ही खिताबी जीत हासिल करने वाली गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 में संघर्ष करते हुए दिख रही है. टीम को उसके पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों से करारी हार मिली. इस हार के बाद अब गुजरात के टीम मैनेमेंट अपने आगे के मैचों के लिए रणनीति में बदलाव के लिए मजबूर होगी और देखना ये होगा कि टीम अपने अगले मैच के लिए किस तरह का संयोजन तैयार करती है. इसी को लेकर वेस्टइंडीज के अनुभवी तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने कहा कि उनका ध्यान गुजरात टाइटंस में मौके का इंतजार करते हुए खुद को तैयार रखने पर है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो सत्र के बाद वापसी कर रहे 34 वर्षीय होल्डर को टाइटंस की एकादश में अभी तक जगह नहीं मिली है. प्रबंधन ने सात करोड़ रुपये की राशि के साथ टीम से जुड़े होल्डर पर जोस बटलर, राशिद खान, ग्लेन फिलिप्स और कगिसो रबाडा जैसे विदेशी खिलाड़ियों को तरजीह दी है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ सोमवार को हालांकि 99 रन की हार के बाद टाइटंस की टीम संयोजन पर पुनर्विचार कर सकती है.

टीम के लिए फिनिशर बन सकते हैं जेसन होल्डर

होल्डर पावरप्ले और आखिरी ओवरों में गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका निभाने में सक्षम हैं. होल्डर ने पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा कि चयन को लेकर बाहरी चर्चाओं में उलझने के बजाय तैयार रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा, “कब खेलना है, कौन खेलेगा या किसे नहीं खेलना चाहिए. इन बातों में उलझना काफी अनावश्यक ऊर्जा खर्च करता है. एक खिलाड़ी के रूप में आपका काम है तैयार रहना और मौका मिलने पर टीम के लिए अपना योगदान देना.”

उन्होंने कहा, “मैं इस बात में नहीं पड़ता कि कौन खेले या किसे बल्लेबाजी या गेंदबाजी करनी चाहिए. हमारे लिए अहम यह है कि टीम को जीत के लिए क्या चाहिए.” अपने आदर्श बल्लेबाजी क्रम के बारे में होल्डर ने कहा कि टीम जहां भी जरूरत समझे, वही उनके लिए सही स्थान है. उन्होंने कहा कि अब वे परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने और टीम के लिए काम पूरा करने पर ध्यान देते हैं. उन्होंने कहा, “मैं यहां खेलने आया हूं और जब भी मौका मिलेगा, उसे पूरी तरह भुनाना चाहता हूं. उसका लुत्फ उठाते हुए टीम की जीत में योगदान देना चाहता हूं.”

टीम के लिए 4 ओवर करने में होल्डर को दिक्कत नहीं

गेंदबाजी को लेकर उन्होंने कहा, “मैं अपने पूरे करियर में चार ओवर गेंदबाजी करता आया हूं, इसलिए इसमें कुछ अलग नहीं है. टीम को जो भी जरूरत होगी, मैं तैयार हूं.” मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के लिए 200 रन का पीछा करते हुए शुभमन गिल की अगुवाई वाली टाइटंस की टीम 100 रन पर आउट हो गई. इस करारी शिकस्त के बाद टीम अंक तालिका में शीर्ष पांच से बाहर हो गई है. गुजरात का अगला मुकाबला शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ है.

About the AuthorJitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 21, 2026, 18:18 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj